Astrology Chandra Dosh: कुंडली में कमजोर है चंद्रमा की स्थिति तो जकड़ सकती है बीमारी, ऐसे दूर करें चंद्र दोष

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 10:10 AM IST

Moon Disease: व्यक्ति के खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खान-पान के कारण कई तरह की बीमारियां हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने पर भी स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

Astrology Chandra Dosh: कुंडली में कमजोर है चंद्रमा की स्थिति तो जकड़ सकती है बीमारी, ऐसे दूर करें चंद्र दोष

Astrology Remedies for Chandra Dosh: कुंडली में स्थित सभी नौ ग्रह व्यक्ति के जीवन को अलग-अलग तरह से प्रभावित करते हैं। व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य से लेकर व्यापार, नौकरी और शिक्षा सभी चीजें सही तरीके से हो, इसके लिए जरूर है कि कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक रहे। यदि कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी तो आपको जीवन में सफलता मिलती है। लेकिन इसके विपरीत ग्रहों की स्थिति कमजोर होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ठीक ऐसे ही कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति को स्वास्थ संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

व्यक्ति के जन्मकुंडली में मौजूद नौ ग्रह अलग-अलग तरह से उसके जीवन को प्रभावित करते हैं। यदि कुंडली में ग्रह की स्थिति अच्छी रही तो जीवन में सफलता मिलती है और अगर ग्रहों की स्थिति खराब हुई को उसे नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ठीक इसी तरह अगर आपकी कुंडली में नौ ग्रहों में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है तो  स्वास्थ समस्याएं बनी रहती है। मानसिक तनाव, बार बार तबियत बिगड़ना, लगातार अस्पताल या डॉक्टर के चक्कर लगाना ज्योतिष के अनुसार ये सभी चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने के कारण हैं।

जानते हैं कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर पड़ते पर इससे कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं। अगर आपकी कुंडली में भी चंद्रमा कमजोर है और बीमारियों के कारण बार-बार डॉक्टर के चक्कर काटने पड़ते हैं तो इन उपायों से दूर करें चंद्र दोष।

चंद्र दोष से होती है ये बीमारयां- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र दोष से दिल संबंधी बीमारी, मिर्गी का रोग, फेफड़े से जुड़ी बीमारी, मानसिक तनाव, सर्दी-जुकाम, स्मरण शक्ति कमजोर पड़ना और बैचेनी जैसी कई तरह की बीमारियां होती हैं।

ऐसे दूर करें चंद्र दोष

  • अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो दूध ये जुड़ा व्यापार न करें। रात को दूध पीकर न सोएं। दूध से बनी चीजों का दान करने से भी चंद्र दोष दूर होता है।
  • चंद्रमा का संबंध जल से भी होत है इसलिए चंद्रमा कमजोर होने पर पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। इससे बचाव के लिए घर के सभी खराब नलों को ठीक करा लें और कहीं भी पानी का रिसाव न होने दें।
  • सोमवार के दिन सफेद रंग की वस्तु जैसे वस्त्र, दही, चीनी, चावल आदि का दान करें और प्रतिदिन 108 बार ‘ॐ नम: शिवाय’ के मंत्र का जाप करें।
  • शिवजी के सिर पर चंद्रमा होती है इसलिए भगवान शिव की अराधना से भी चंद्रमा दोष दूर होता है।
  • जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है। ऐसे लोगों को काले और लाल रंग से परहेज करना चाहिए।

सूर्य के बाद चंद्र का प्रभाव सबसे अधिक पड़ता है। चंद्रमा मन का कारक होता है। कुंडली में यदि चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है तो ऐसा व्यक्ति धनवान बनता है और उसे जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article