Narsingh Mantra: काफी शक्तिशाली है भगवान नरसिंह देवता के मंत्र, नियमित रूप से जाप करने से होगी रक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 09:43 PM IST

How To Do Narsingh Mantra: नरसिंह देवता के मंत्रों का जाप नियमित रूप से करना चाहिए। उनके मंत्रों के जाप से शत्रुओं का नाश होता है व व्यक्ति हर समस्या से छुटकारा पा लेता है।

Narsingh Mantra: काफी शक्तिशाली है भगवान नरसिंह देवता के मंत्र, नियमित रूप से जाप करने से होगी रक्षा

Benefits Of Narsingh Mantra: भगवान नरसिंह को पुराणों में भगवान विष्णु का अवतार माना गया है, जो आधे मानव व आधे सिंह के रूप में प्रकट हुए थे। जिनका सिर धड़क तो मानव का था, लेकिन चेहरा एवं पंजे सिंह की तरह थे। ऐसी मान्यता है कि भगवान नरसिंह अपने भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा साथ रहते हैं। हिंदू धर्म में नरसिंह देवता को भगवान का उग्र अवतार माना गया है। हिंदू धर्म में नरसिंह देवता की पूजा पाठ का विशेष महत्व है। ऐसे में भगवान नरसिंह देव के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति शत्रु पर विजय पाता है व हर समस्या से छुटकारा पा लेता है। आइए जानते हैं नरसिंह देवता के उन मंत्रों के बारे में जिसका जाप रोजाना करना चाहिए।

नरसिंह भगवान का बीज मंत्र
 
- ‘श्रौं’/ क्ष्रौं (नृसिंहबीज)।
- ॐ श्री लक्ष्मीनृसिंहाय नम:।। 
- ॐ नृम नृम नृम नर सिंहाय नमः ।



संकटमोचन नरसिंह मंत्र 
 
ध्याये न्नृसिंहं तरुणार्कनेत्रं सिताम्बुजातं ज्वलिताग्रिवक्त्रम्।
अनादिमध्यान्तमजं पुराणं परात्परेशं जगतां निधानम्।।


आपत्ति निवारक नरसिंह मंत्र 

 ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
 नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥

नरसिंह गायत्री मंत्र

 ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि | तन्नो नरसिंह प्रचोदयात ||
 
 संपत्ति बाधा नाशक नरसिंह मंत्र 
 
ॐ नृम मलोल नरसिंहाय पूरय-पूरय
 
 ऋण मोचक नरसिंह मंत्र
 
“ॐ क्रोध नरसिंहाय नृम नम:
 
शत्रु नाशक नरसिंह मंत्र
 
ॐ नृम नरसिंहाय शत्रुबल विदीर्नाय नमः
 
 नरसिंह यश रक्षक मंत्र
 
ॐ करन्ज नरसिंहाय यशो रक्ष















नरसिंह देव के मंत्र के फायदे

नरसिंह मंत्र का विशेष महत्व है। इस मंत्र का जाप करने से तंत्र मंत्र, बाधा, भूत पिशाच व अकाल मृत्यु के डर से व्यक्ति मुक्ति पाता है। इनके मंत्रों का जाप करने से समस्त संकटों से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा मंत्र का जाप करते वक्त नरसिंह देवता को मोर का पंख चढ़ाना चाहिए। इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है व धन की वृद्धि होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article