Basant Panchami 2022: विवाह के लिए वसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त, इस योग में शादी करने वाला जोड़ा जन्मों तक रहेगा खुशहाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2022, 04:23 PM IST

Basant Panchami 2022 Vivah Muhurat: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी के शुभ पर्व मनाया जाता है। वसंत पंचमी की तिथि विवाह समेत कई शुभ कार्य करने के लिए लाभदायक मानी गई है।

Basant Panchami 2022: विवाह के लिए वसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त, इस योग में शादी करने वाला जोड़ा जन्मों तक रहेगा खुशहाल

Basant Panchami 2022 Vivah Or Shaadi Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की आराधना विधि अनुसार की जाती है। मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी पर विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य करना लाभदायक है। इस वर्ष मार्च में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। लेकिन फरवरी के महीने में शादी के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं जिनमें से एक वसंत पंचमी भी है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष वसंत पंचमी 5 फरवरी के दिन पड़ रही है। ज्योतिष आचार्यों के अनुसार शनिवार से वसंत पंचमी तिथि प्रारंभ होगी जो अगली सुबह तक रहेगी। यह मुहूर्त विवाह के लिए अति उत्तम माना जा रहा है। 

वसंत पंचमी पर विवाह के लिए शुभ योग

इस वर्ष वसंत पंचमी 5 फरवरी, शनिवार के दिन है। वसंत पंचमी पर सूर्य मकर राशि में बुध के साथ रहेंगे जिसकी वजह से इस दिन बुधादित्य योग बन रहा है। इस दिन नवग्रह चार राशियों में मौजूद रहेंगे जिसकी वजह से केदार नाम का शुभ योग बनेगा। यह दोनों योग शुभ कार्यों के लिए उत्तम माने जा रहे हैं। मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी पर विवाह करने वाला जोड़ा जन्मों तक खुशहाल रहता है तथा उनके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की मुसीबतें नहीं आती हैं। 

इस दिन भी रहेंगे शुभ योग

इस वर्ष वसंत पंचमी 5 फरवरी को पड़ रही है लेकिन विवाह के लिए 4 और 6 फरवरी पर भी शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। विवाह के साथ वसंत पंचमी पर गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, फ्लैट, मकान, वाहन और प्लॉट आदि की खरीदारी के लिए भी शुभ मुहूर्त है। इस दिन प्रॉपर्टी खरीदने के लिए या कहीं निवेश करने के लिए भी उत्तम मुहूर्त है। इसके साथ बर्तन, सोना, नए वस्त्र, आभूषण, वाद्य यंत्र आदि के लिए भी शुभ योग बन रहा है। 

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। ‌ 

End of Article