Sugar Remedy: एक चुटकी शक्कर बदल देगी आपकी तकदीर, इन उपायों से बढ़ेगी आमदनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 10:11 PM IST

Astrolory Remedy of Sugar: चीनी या शक्कर से जुड़े उपाय आपके जीवन में खुशियां ला सकते हैं। ज्योतिषों के अनुसार शक्कर से जुड़े कुछ खास उपायों से आपके जीवन में सुख और समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा से धन-वैभव का आगमन होता है।

Sugar Remedy: एक चुटकी शक्कर बदल देगी आपकी तकदीर, इन उपायों से बढ़ेगी आमदनी

Astrolory Upay of Sugar: खाने-पीने की चीजों में हम मिठास के लिए चीनी या शक्कर का इस्तेमाल करते हैं। इससे खाने में मिठास आती है और उसका स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शक्कर से सिर्फ खाने पीने की चीजों में नहीं, बल्कि आपके जीवन में भी मिठास आ सकती है। इसके लिए आपको शक्कर से बताए गए कुछ अचूक उपायों को करना होगा। ये अचूक उपाय आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाते हैं और इससे आपकी आमदनी भी बढ़ती है।

कई बार ऐसा होता है कि खूब मेहनत करने के बावजूद आपको काम में तरक्की नहीं मिल पाती और लगातार संघर्ष करना पड़ता है। आप परेशान रहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। और आपको कारण का पता नहीं चल पाता। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसके पीछे कई दोष होते हैं। इन दोषों को दूर करने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जो कि शक्कर से जुड़े हैं। इन उपायों को करने से आप जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। जानें शक्कर से जुड़े कौन-कौन से उपाय आपको तरक्की दे सकते हैं।

नौकरी-व्यापार में लाभ के लिए

 यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं और इसमें लगातार हानि का ही सामना कर पड़ा रहा है तो ऐसे में शक्कर से जुड़ा उपाय आपके लिए कारगर साबित होगा। इसके लिए आप एक तांबे के ग्लास या बर्तन में रातभर शक्कर डालकर छोड़ दे। फिर सुबह होने पर स्नान और पूजा के बाद इस शक्कर वाले घोल को पीएं। इससे आपको काम में सफलता मिलेगी।

जरूरी काम में मिलेगा लाभ

अगर आप किसी जरूरी काम जैसे परीक्षा, इंटरव्यू या किसी बड़ी डील के लिए बाहर जा रहे हैं तब भी तांबे के बर्तन में पानी और शक्कर का मिश्रण जरूर पीएं। इससे उस कार्य में सफलता पाने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है।

पितृ दोष दूर करने के लिए

 कई बार ऐसा होता है कि खूब मेहनत करने पर भी सफलता हासिल नहीं होती। ऐसा इसलिए होता है कि पितृ आपसे रुष्ट होते हैं। पूर्वजों का आशीर्वाद सफल जीवन के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आपके घर पर पितृ दोष है तो इससे आर्थिक समस्याएं बनी रहेगी। इसके लिए आप आटे से बनी रोटी में शक्कर मिलाकर कौवों को खिला दें। ऐसा करने से पितृ दोष से जुड़ी पेरशानियां कम हो जाती है।  

शनि ढैय्या और साढ़े साती के लिए

 यदि कोई व्यक्ति शनि का प्रकोप शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान है तो ऐसे व्यक्ति को सूखे नारियल के भूरे में शक्कर मिलाकर चींटियों को खिलाना चाहिए। इससे उस व्यक्ति के कुंडली में शनि दोष दूर हो जाते हैं।

ग्रह दोष दूर करने के लिए

 अगर आपकी कुंडली में कई तरह के ग्रह दोष हैं तो आपको किसी भी कार्यक्षेत्र में सफलता नहीं मिलेगी और धन का अभाव बना रहेगा। इसके लिए आप सूर्य देव को शक्कर मिले जल से अर्घ्य दें इससे सभी तरह के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं और धन की प्राप्ति होती है। 

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।) 

End of Article