Aaj Ka Panchang: आज से सावन मास का शुक्ल पक्ष शुरू, 29 जुलाई 2022 का पंचांग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 07:02 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 29 July 2022: 29 जुलाई से सावन महीने का शुक्ल पक्ष शुरू हो गया है। जानें आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: आज से सावन मास का शुक्ल पक्ष शुरू, 29 जुलाई 2022 का पंचांग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 29 July 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। पुष्य नक्षत्र है। आज शुक्रवार  का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अरण्यकाण्ड के पाठ का आज बहुत महत्व है। सावन में मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शुक्रवार को विष्णु व लक्ष्मी उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 29 July 2022 in Hindi

दिनांक - 29 जुलाई 2022
दिवस - शुक्रवार
माह - श्रावण, शुक्ल पक्ष, 
तिथि - प्रतिपदा 
सूर्योदय - 05:43am
सूर्यास्त - 07:15pm
नक्षत्र - पुष्य
सूर्य राशि - कर्क
चन्द्र राशि - कर्क
करण - कृषतुधन
योग - सिद्धि









29 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त

29 जुलाई 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:53am से 12:47 pm तक।

29 जुलाई 2022 का विजय मुहूर्त- 02:32pm से 03:25 pm तक

29 जुलाई 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:42pm से 07:08pm तक

29 जुलाई 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - दोपहर 10:30 बजे से 12 बजे तक
 

End of Article