Aaj Ka Panchang: 26 अगस्त का पंचांग- चतुर्दशी तिथि पर लगेगा आश्लेषा नक्षत्र, देखें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 04:39 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 26 August 2022: आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र बन रहा है। यहां देखें 26 अगस्त, दिन शुक्रवार का संपूर्ण पंचाग। जानें कब है शुभ समय और कब रहेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: 26 अगस्त का पंचांग- चतुर्दशी तिथि पर लगेगा आश्लेषा नक्षत्र, देखें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 26  August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आश्लेषा नक्षत्र है। आज दर्श अमावस्या का पावन पर्व है। आज व्रत रखकर भगवान शिव जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज रात्रि में भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता काली जी की पूजा भी करें। आज बंगलामुखी उपासना करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता काली जी का दर्शन करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।दर्श अमावस्या का पावन पर्व धूमधाम से मनाएं।

दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

Aaj Ka Panchang 26 August 2022 in Hindi

दिनांक - 26 अगस्त, 2022
दिवस - शुक्रवार
माह - भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, 
तिथि - चतुर्दशी 12:25pm तक, फिर दर्श अमावस्या का पावन पर्व
सूर्योदय - 05:59am
सूर्यास्त - 06:46pm
नक्षत्र - आश्लेषा
सूर्य राशि - सिंह
चन्द्र राशि - कर्क 06:35pm तक, फिर सिंह
करण - शकुनि
योग - परिघ









26 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

26 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:53am से 12:42 pm तक

26 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:32pm से 03:29 pm तक

26 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - -06:46pm से 07:19pm तक

26 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक 
 

End of Article