Aaj Ka Panchang: आज 16 जुलाई 2022 का पंचांग, जानें क्या है तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 11:21 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 16 July 2022: 16 जुलाई को सावन मास 2022 का पहला शनिवार है। आज धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। जानें आज कौन सा तिथि है और कब शुभ समय रहेगा और कब राहुकाल लगेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 16 जुलाई 2022 का पंचांग, जानें क्या है तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 16 July 2022 in Hindi: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। धनिष्ठा नक्षत्र है।आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है।

आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार
की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj ka Panchang : 16 July 2022

दिवस - शनिवार
माह - श्रावण, कृष्ण पक्ष 
तिथि - तृतीया 
सूर्योदय - 05:34 am
सूर्यास्त - 07:22pm
नक्षत्र - धनिष्ठा
सूर्य राशि - मिथुन
चन्द्र राशि - कुम्भ
करण - विष्टि
योग - आयुष्मान








16 जुलाई के शुभ मुहूर्त

अभिजीत - 11:53am से 12:45 pm तक।

विजय मुहूर्त - 02:31pm से 03:26 pm तक

गोधुली मुहूर्त - 06:41pm से 07:06pm तक


16 जुलाई के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

End of Article