11 दिंसबर आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब? जानिए आज के अंकज्योतिष भविष्यफल से
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Dec 11, 2025, 05:29 AM IST
Daily Numerology Prediction: आज 11 दिसंबर दिन गुरुवार है। आज की तारीख के अंकों का योग 2 है। अंकज्योतिष में अंक 2 के स्वामी चंद्रमा को माना गया है। इस कारण आज पूरे दिन पर चंद्रमा का प्रभाव रहेगा। वहीं, पूरी तिथि का योग 5 है तो बुध का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
11 दिसंबर 2025 का अंकज्योतिष भविष्यफल
Daily Numerology Prediction: आज 11 दिसंबर 2025 है। आज की तारीख के अंकों का योग 1+1= 2 है। अंक 2 चंद्रमा का माना जाता है। इसके साथ ही पूरी तारीख के अंकों का योग 5 हैं। अंक 5 के स्वामी बुध हैं। इस कारण आज के दिन पर बुध और चंद्रमा का प्रभाव रहेगा। वहीं, दिन गुरुवार होने के चलते गुरु का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन व्यवसाय में अच्छी प्रगति होगी। मूलांक 01 और 03 वाले उच्चाधिकारी प्रमोशन दिला सकते हैं। मूलांक 05 और 06 वाले लकी साबित होंगे। नेत्र या शुगर की तकलीफ हो सकती है।
उपाय: मसूर और लाल वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में काम का दबाव रहेगा। मूलांक 02 और 03 वाले उच्चाधिकारी जॉब में लाभ देंगे। आईटी-बैंकिंग में प्रगति होगी। व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: कुशोदक से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कराएं।
शुभ रंग: नीला और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु और बुध जॉब में बड़ा अवसर देंगे। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। मूलांक 03 और 09 वालों से पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। कफ की शिकायत हो सकती है।
उपाय: चावल दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
बुध और राहु मिलकर मीडिया, बैंकिंग और आईटी में बड़ी सफलता दिलाएंगे। मूलांक 01 और 09 वालों से व्यवसाय में लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय: राहु बीज मंत्र का 11 बार जप करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 03 और 08 वालों से व्यवसाय में लाभ होगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका काम पूरा होगा। साइनस के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: सात अन्न दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। बुध-शुक्र जॉब में सहयोग देंगे। रियल एस्टेट और बैंकिंग में सफलता मिलेगी। बीपी-शुगर के मरीज सतर्क रहें।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: नीला और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
अपने काम से खुश रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। बैंकिंग-मीडिया वाले लाभान्वित होंगे। लीवर और बीपी के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: हल्का पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
शनि और बुध बैंकिंग जॉब और व्यवसाय में बड़ी सफलता दिलाएंगे। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। आंखों के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल और बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। मूलांक 02 और 03 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: तिल दान करें।
शुभ रंग: लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।