अध्यात्म

Mulank 7 Ank Jyotish Rashifal 2026: महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए मूलांक 7 के अंकफल से

Mulank 7 Rashifal Ank Jyotish 2026, Lucky Number 7 Yearly Numerology Prediction in Hindi: जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। जन्मांक या मूलांक 7 के स्वामी केतु होते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है, यह आप वार्षिक अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2026 मूलांक 7 वालों की लाइफ के विभिन्न पहलुओं के लिए कैसा रहने वाला है?

Image

मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

Mulank 7 Ank Jyotish Rashifal 2026: जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ होता है, उनका जन्मांक या मूलांक 7 होता है। अंक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं। जन्मांक 7 वाले आईटी, टीचिंग, आर्किटेक्ट, मेडिकल और प्रबंधकीय फील्ड में बहुत सफल होते हैं। ये बहुत कर्मयोगी और धार्मिक होते हैं। जो कार्य हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं।

ये धार्मिक गुरु, विद्यालय प्रबंधक, राजनीति, बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा और पुलिस सेवा में उच्च पद हासिल करते हैं। शनि, शुक्र और बुध आपके परम मित्र हैं। अंक 8, 4 और 6 सबसे प्रिय मित्र अंक हैं। आपका शुभ रत्न गोमेद है। साल 2026 का प्रभावी अंक 1 है, जो सूर्य का है। यह साल आपके लिए सफलता और उन्नति का रहेगा। आइए जानते हैं कि साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है?

साल 2026 जन्मांक 7 वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?

यह साल जॉब और व्यवसाय के लिए बहुत शानदार रहेगा। आईटी, बैंकिंग और मैनेजमेंट फील्ड वाले सफल होंगे। मार्च के बाद ऑफिस से विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। मीडिया, आईटी और फिल्म फील्ड वालों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। जॉब चेंज या प्रमोशन के योग हैं। कुल मिलाकर करियर में उन्नति होगी।

साल 2026 में जन्मांक 7 वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा। केतु और सूर्य फरवरी, अप्रैल, जून-जुलाई में थोड़ी परेशानी दे सकते हैं। 7 फरवरी से 16 मई और सितंबर में सावधानी रखें। नेत्र रोग के प्रति सचेत रहें। शुगर और उदर विकार हो सकता है। बीपी वाले सितंबर-नवंबर में अलर्ट रहें। कुल मिलाकर स्वास्थ्य ठीक-ठीक ही रहेगा।

साल 2026 जन्मांक 7 वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?

लव लाइफ बहुत सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी को फरवरी और नवंबर में स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है। 16 फरवरी के बाद प्रेम विवाह के योग हैं। जून से नवंबर तक लव लाइफ बेहतर रहेगी। कुल मिलाकर प्रेम और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

साल 2026 में जन्मांक 7 वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

व्यवसाय बेहतर रहेगा। 7 मार्च के बाद आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जुलाई, अगस्त, सितंबर और नवंबर-दिसंबर में जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। धन आगमन होगा। रियल एस्टेट आपके लिए मंदा रहेगा। शनि और बुध से जुड़े व्यवसाय बढ़ेंगे। शेयर बाजार और रियल एस्टेट में निवेश करें। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

साल 2026 में जन्मांक 7 वालों के लिए शुभ समय

7 फरवरी से 26 मार्च, 7 जून से 25 अगस्त तक और नवंबर महीना शुभ है।

साल 2026 में जन्मांक 7 वालों के लिए उपाय

केतु के बीज मंत्र का जप करें। भैरव उपासना करें। माता काली की उपासना करें। गणेश जी की पूजा करें। बुध के बीज मंत्र जपें। बुधवार गाय को पालक खिलाएं। शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराएं। माता दुर्गा की उपासना करें। दुर्गा सप्तशती और सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। माता दुर्गा के 108 नाम जपें। शक्ति पीठ दर्शन करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article