Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल) 28 January 2026: आज तारीख 28-01-2026 है और दिन बुधवार है। आज की तारीख 28 है, जिसका योग 2 + 8 = 10, फिर 1 + 0 = 1 बनता है। यानी आज की तारीख का प्रभाव अंक 1 (सूर्य) से जुड़ा है। वहीं पूरी तारीख का योग करें तो (2 + 8 + 0 + 1 + 2 + 0 + 2 + 6 = 21) और 2 + 1 = 3 आता है। इस तरह आज का भाग्यांक 3 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह गुरु माना जाता है।
अंक 28 का संयुक्त प्रभाव चंद्रमा और शनि से जुड़ा होता है। यह अंक अर्थ, न्याय, धर्म और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। वहीं भाग्यांक 3 गुरु से जुड़ा होने के कारण आज का दिन ज्ञान, सलाह, निर्णय क्षमता और आगे बढ़ने के मौके दे सकता है। सूर्य, चंद्रमा और गुरु के संयुक्त प्रभाव से आज जिम्मेदारी के साथ लिया गया फैसला भविष्य में लाभ दे सकता है। आइए जानते हैं कि 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)
आज तारीख और मूलांक दोनों का संबंध सूर्य से होने के कारण दिन आपके लिए मजबूत रह सकता है। जॉब में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा। बिजनेस में पुराने संपर्क फायदा दिला सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी से बचना जरूरी है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
उपाय: गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)
आज चंद्रमा और गुरु का प्रभाव आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। जॉब और बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी। मूलांक 3 और 9 वाले लोगों से सहयोग मिल सकता है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)
आज का भाग्यांक आपका ही होने से दिन आपके पक्ष में रहेगा। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। हालांकि ज्यादा सोच-विचार के कारण मानसिक थकान हो सकती है।
उपाय: सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)
आज गुरु का प्रभाव टीचिंग, मैनेजमेंट और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ दे सकता है। जॉब में काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। बिजनेस में मूलांक 8 से सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के संकेत हैं। बिजनेस में रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। मूलांक 1 और 2 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन अनियमित दिनचर्या से बचें।
उपाय: तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)
आज शुक्र और शनि दोनों का सहयोग मिलेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों से सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में स्थिरता बनी रहेगी। हालांकि लीवर या पेट से जुड़ी समस्या वालों को सावधानी रखनी होगी।
उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)
आज केतु और शुक्र का प्रभाव आपके पक्ष में रहेगा। जॉब में प्रगति के योग हैं और मेहनत का फल मिलेगा। बिजनेस में स्थिति संतोषजनक रहेगी। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)
आज शनि का प्रभाव मजबूत रहेगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयास सफल हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ा मौका मिल सकता है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)
आज मंगल और गुरु का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का व्यवहार सहयोगी रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
