अध्यात्म

23 जनवरी 2026 का अंकज्योतिष भविष्यफल: आपके लिए कैसा रहेगा बसंत पंचमी का दिन शुक्रवार, जानिए 23 जनवरी के अंकफल से

Ank Jyotish Bhavishyafal (अंकज्योतिष भविष्यफल) 23 January 2026 (शुक्रवार): आज 23 जनवरी दिन शुक्रवार है। आज के दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आप दैनिक अंकज्योतिष भविष्यफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 1 से लेकर 9 तक के मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

23 जनवरी का अंकफल

23 जनवरी का अंकफल

Ank Jyotish Bhavishyafal (अंकज्योतिष भविष्यफल) 23 January 2026 (शुक्रवार): आज तारीख 23-01-2026 है और दिन शुक्रवार है। आज बसंत पंचमी है। पूरी तारीख का योग करें तो (2 + 3 + 0 + 1 + 2 + 0 + 2 + 6 = 16) और 1 + 6 = 7 आता है। इस तरह आज का भाग्यांक 7 है, जिसका संबंध केतु ग्रह से माना जाता है। वहीं, आज की तारीख 23 है, जिसका योग 2 + 3 = 5 बनता है। अंक 5 का स्वामी बुध होता है।

बुध बुद्धि, संवाद, मैनेजमेंट और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। आज बुध और केतु के प्रभाव से दिन थोड़ा आत्मविश्लेषण वाला रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले आगे लाभ दे सकते हैं, जबकि जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। शुक्रवार होने के कारण शुक्र ग्रह का प्रभाव भी रहेगा, जिससे सुख-सुविधा, कला, प्रेम और आर्थिक मामलों पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)

आज सूर्य और बुध का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। जॉब में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है और जिम्मेदारी बढ़ने के योग हैं। बिजनेस में पुराने अनुभव काम आएंगे। स्वास्थ्य में सिर दर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)

आज चंद्रमा और शुक्र का असर आपके मन पर रहेगा। कामकाज में भावनात्मक फैसले लेने से बचें। जॉब में स्थिति सामान्य रहेगी, जबकि बिजनेस में किसी करीबी की मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक बेचैनी रह सकती है।

उपाय: मां लक्ष्मी का ध्यान करें।

शुभ रंग: सफेद, गुलाबी

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)

आज गुरु और बुध का प्रभाव शिक्षा और करियर दोनों में मददगार रहेगा। जॉब में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। बिजनेस में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य में पेट या स्किन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

उपाय: पीले फल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)

आज राहु और बुध का प्रभाव आपके फैसलों को तेज करेगा। जॉब में सीनियर अधिकारियों से बातचीत फायदेमंद रहेगी। बिजनेस में अचानक लाभ के योग हैं, लेकिन रिस्क सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: तिल का दान करें।

शुभ रंग: नीला, ग्रे

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए खास है क्योंकि तारीख का अंक भी 5 है। बुध का प्रभाव जॉब और बिजनेस दोनों में फायदा दिला सकता है। मीटिंग, इंटरव्यू या डील के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आंखों पर जोर न डालें।

उपाय: गणेश जी की उपासना करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)

आज शुक्र और केतु का असर आपके काम में बदलाव ला सकता है। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ तो रहेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में थकान या आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, क्रीम

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)

आज भाग्यांक भी 7 है, इसलिए दिन थोड़ा आत्मचिंतन वाला रहेगा। जॉब में धैर्य से काम लें। बिजनेस में पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य में नींद की कमी या बेचैनी रह सकती है।

उपाय: शिव जी का ध्यान करें।

शुभ रंग: बैंगनी, नीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)

आज शनि और बुध का प्रभाव आपके काम को स्थिरता देगा। जॉब में धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस में लंबी योजना पर काम करना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: कंबल का दान करें।

शुभ रंग: काला, नीला

भाग्य प्रतिशत: 68%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)

आज मंगल और बुध का प्रभाव आपको एक्टिव रखेगा। जॉब में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। बिजनेस में नई दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य में जोड़ों या मांसपेशियों में हल्की परेशानी हो सकती है।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 72%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article