अध्यात्म

Aghori Kaun Hote Hai: कौन होते हैं अघोरी, श्मशान में ही क्यों करते हैं पूजा, क्या है इनकी रहस्यमयी दुनिया का सच, देखें वीडियो

Aghori Kaun Hote Hai: कुंभ के दौरान नागा साधु ही नहीं बल्कि अघोरी साधु भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। इनकी दुनिया काफी रहस्यमयी होती है। अघोरी मृत्यु को अंतिम सत्य मानते हैं। यही वजह है कि वे श्मशान घाट पर साधना करते हैं।

Image

Aghori Kaun Hote Hai

Aghori Kaun Hote Hai: अघोरी साधुओं की दुनिया काफी रहस्यमी होती है। इनकी वेशभूषा और रहन-सहन के तरीके के कारण आम लोगों में इन्हें लेकर हमेशा भय की स्थिति बनी रहती है। अघोरी मृत्यु को अंतिम सत्य मानकर अपना जीवन जीते हैं और सांसारिक मोह-माया से दूर रहकर कठोर तपस्या करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अघोरी श्मशान में रहते हैं और जलती लाशों के बीच खाना खाते हैं। इतना ही नहीं ये अपनी साधना भी श्मशान में ही बैठकर करते हैं। इनकी पूजा का समय रात 12 बजे से शुरू हो जाता है। अघोरी साधुओं के इस रहस्यमी जीवन के बारे में जानने के लिए ये देखें ये खास वीडियो।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article