अध्यात्म

Sunrise Today Timing (15 March 2026): आज सूरज कब निकलेगा, कितने बजे से दिन चढ़ेगा, क्या रहेंगे सूर्य पूजन के नियम

  • Authored by: Srishti
  • Updated Mar 15, 2026, 05:53 AM IST

Aaj Suraj Kab nikalega 15 March 2026 (सूरज निकलने का समय आज का): आज आपके शहर में सूर्योदय कितने बजे होने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां अलग-अलग शहरों के सूरज निकलने का टाइम बताया गया है। साथ ही यहां सूर्य पूजन के नियम की भी चर्चा है।

Image

आज सूरज कब निकलेगा (pc: canva)

Aaj Suraj Kab nikalega 15 March 2026 (सूरज निकलने का समय आज का): सूर्योदय यानी वह समय जब सूर्य क्षितिज से निकलकर दिखाई देता है। भारतीय संस्कृति और कई धर्मों में सूर्योदय को बहुत पवित्र और शुभ समय माना जाता है। इस समय प्रकृति शांत और शुद्ध होती है, इसलिए पूजा-पाठ, ध्यान और आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह सबसे अच्छा समय माना जाता है। सूर्य को ऊर्जा, जीवन और प्रकाश का स्रोत कहा जाता है। इसलिए सूर्योदय के समय सूर्य देव की पूजा की जाती है। कई लोग सुबह उठकर सूर्य को जल अर्पित करते हैं। सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करने की परंपरा भी है। माना जाता है कि इस समय प्रार्थना करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। तो आपके शहर में आज कितने बजे सूरज निकलने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां देशभर के अलग-अलग शहर का सूर्योदय टाइम बताया गया है।

15 मार्च 2026 को प्रमुख शहरों में सूर्योदय का समय-

शहर का नामसूर्योदय का समय
दिल्लीलगभग सुबह 6:32 बजे
नोएडालगभग सुबह 6:31 बजे
गुरुग्रामलगभग सुबह 6:33 बजे
गाज़ियाबादलगभग सुबह 6:31 बजे
फरीदाबादलगभग सुबह 6:32 बजे
लखनऊलगभग सुबह 6:21 बजे
कानपुरलगभग सुबह 6:23 बजे
आगरालगभग सुबह 6:27 बजे
वाराणसीलगभग सुबह 6:16 बजे
जयपूरलगभग सुबह 6:35 बजे
देहरादूनलगभग सुबह 6:24 बजे
पटनालगभग सुबह 6:07 बजे
भोपाललगभग सुबह 6:37 बजे
अहमदाबादलगभग सुबह 6:45 बजे

देश के अलग-अलग शहरों में सूर्योदय का अनुमानित समय कुछ इस तरह हो सकता है। ध्यान रखें कि अलग-अलग इलाकों और स्थान के अनुसार सूर्योदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है। इसलिए अपने शहर का सटीक समय स्थानीय पंचांग या मौसम विभाग के अनुसार देख सकते हैं।

सूर्य पूजन के नियम-

  • सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल या रोली डालें।
  • सूर्योदय के समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य को जल अर्पित करें।
  • जल अर्पित करते समय ॐ सूर्याय नमः या गायत्री मंत्र आदि का जाप करें।
  • सूर्य को जल देने के बाद आप कुछ मिनट का ध्यान या प्रार्थना कर सकते हैं।

सूर्योदय का धार्मिक महत्व-

कई लोग सुबह सूर्योदय के समय योग और व्यायाम करते हैं। खेती-किसानी में भी सूर्योदय का समय महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से भी सुबह का समय शुभ माना जाता है। सूर्योदय देखने से मन शांत और सकारात्मक महसूस करता है।

जानिए क्या मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने चाहिए। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article