अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Rang: आज सावन के पहले सोमवार पर कौन से रंग आपके लिए रहेंगे लकी? अपनी राशि से जानिए

Aaj 3 August 2026 Ka Shubh Rang: आज 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है। चलिए राशि अनुसार जानिए कि आज सावन के पहले सोमवार पर कौन-से रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेंगे।

Image

3 अगस्त 2026 का शुभ रंग

Aaj Ka Shubh Rang 3 August 2026: रंगों का जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। खासकर, लकी रंग जीवन में स्थिरता, खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। हालांकि, हर रंग हर व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होता है। आप अपनी राशि के जरिए अपने लकी रंगों के बारे में जान सकते हैं। यहां पर मेष से लेकर मीन राशि वालों के आज सावन के पहले सोमवार के लकी रंगों के बारे में बताया गया है।

मेष राशि

आज लाल और नारंगी रंग आपके लिए शुभ रहेंगे। ये रंग जीवन में सकारात्मकता के साथ-साथ नई खुशियां लेकर आएंगे।

वृषभ राशि

सफेद और नीले रंगों के कारण आज आपके जीवन में शांति रहेगी। साथ ही आपको कुछ बड़ा करने की हिम्मत मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज हरा और लाल रंग शुभ रहेंगे। ये रंग शांति के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी आपको प्रदान करेंगे।

कर्क राशि

आज कर्क राशि वालों को हरे और आसमानी से लाभ हो सकता है। ये रंग जीवन में खुशियां लेकर आएंगे। साथ ही आपके मूड को अच्छा रखेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज हरे और आसमानी रंगों से लाभ होगा। ये रंग जीवन में शांति और स्थिरता लेकर आएंगे। साथ ही आर्थिक उन्नति होने की संभावना अधिक है।

कन्या राशि

जिन लोगों की राशि कन्या है, उनके लिए आज हरा व बैंगनी रंग लकी रहेंगे। ये रंग मन को शांत करके नई सोच को बढ़ावा देंगे।

तुला राशि

आज आपके लिए हरा और बैंगनी रंग शुभ हैं। ये रंग जीवन में स्थिरता के साथ-साथ प्रसन्नता लेकर आएंगे। साथ ही धार्मिक कार्यों में मन लगने से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि

लाल और पीला रंग आपके जीवन में आज खुशियां लेकर आएंगे। साथ ही मन को शांत और सेहत को ठीक रखने में मददगार साबित होंगे।

धनु राशि

हरा और आसमानी रंग आज आपके जीवन में स्थिरता लेकर आएंगे। साथ ही नई ऊर्जा के साथ कोई जरूरी काम करने में मदद करेंगे।

मकर राशि

जिन लोगों की राशि मकर है, उन्हें आज बैंगनी और सफेद रंग से लाभ होने के संकेत हैं। ये रंग आपके मूड को अच्छा रखेंगे। साथ ही मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

कुंभ राशि

सफेद और नीला आज कुंभ राशि वालों के लकी रंग माने गए हैं। ये रंग न सिर्फ आपको शांति प्रदान करेंगे, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज पीला और सफेद रंग शुभ रहेंगे। ये रंग मानसिक शांति के साथ-साथ जीवन में स्थिरता लेकर आएंगे। इसके अलावा कुछ बड़ा करने की हिम्मत देंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article