अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Rang: राशि के अनुसार आज कौन-सा रंग रहेगा आपके लिए शुभ? जानिए अपने लकी कलर

Lucky Colours By Zodiac Sign For Today: शुभ रंग जीवन में सकारात्मकता लाते हैं और मूड को तरोताजा बनाए रखते हैं। चलिए अब जानें आज 28 जुलाई 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के शुभ रंगों के बारे में।

Image

राशि के अनुसार जानें 28 जुलाई के लकी कलर

Aaj ka Shubh Rang 28 July 2026: रंगों का जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए उनका चयन बहुत ही सावधानीपूर्वक करना चाहिए। हालांकि, अपनी राशि के अनुसार आपको अपने लकी रंगों के बारे में पता चल सकता है। साथ ही उनके महत्व और प्रभाव के बारे में जाना जा सकता है। आज यहां पर आप 28 जुलाई 2026, मंगलवार के 12 राशियों के शुभ रंगों के बारे में जानेंगे।

मेष राशि

पीला और लाल रंग आज आपके लिए शुभ हैं। ये रंग आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। साथ ही महत्वपूर्ण कार्यों पर इन रंगों का प्रयोग करना लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि

आसमानी और बैंगनी रंग आज वृषभ राशि वालों के लिए शुभ हैं। ये रंग मन को शांति प्रदान करेंगे और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक रहेंगे।

मिथुन राशि

शुभ रंग आज आपके लिए हरा और आसमानी है। ये रंग आपके जीवन में नई ऊर्जा और ताजगी लेकर आएंगे। साथ ही मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे।

कर्क राशि

लाल और हरा रंग आज कर्क राशि वालों के लिए शुभ हैं। लाल रंग जहां आत्मविश्वास बढ़ाएगा, वहीं हरा रंग मन को सुकून देने में मदद करेगा।

सिंह राशि

लाल और नारंगी रंग आज आपके लिए शुभ हैं। ये रंग आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएंगे। साथ ही सफलता दिलाने में सहायक रहेंगे।

कन्या राशि

आसमानी और हरा रंग आज आपके लिए शुभ हैं। ये रंग आपके मन को शांत रखने में मदद करेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आपको प्रेरित करेंगे।

तुला राशि

आसमानी और हरा रंग आज तुला राशि वालों के लिए शुभ हैं। ये रंग आपके जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करेंगे।

वृश्चिक राशि

हरा और पीला रंग आज आपके लिए शुभ हैं। ये रंग सौभाग्य और नई संभावनाओं का संकेत दे रहे हैं। साथ ही किसी अहम कार्य में कामयाबी दिलाने में मदद करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज कौन सी तिथि और योग है, पंचांग से जानिए

धनु राशि

नारंगी और सफेद रंग आज आपके लिए शुभ हैं। नारंगी रंग जहां उत्साह और ऊर्जा प्रदान करेगा, वहीं सफेद रंग मानसिक शांति के साथ-साथ स्पष्टता बनाए रखने में सहायक रहेगा।

मकर राशि

आसमानी और नीला रंग आज आपके लिए शुभ हैं। इन रंगों को धैर्य, स्थिरता और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है, जो आपको सफलता की ओर बढ़ाने में मदद करेंगे।

कुम्भ राशि

सफेद और पीला रंग आज आपके लिए शुभ हैं। इन रंगों के प्रभाव से आपकी सोच सकारात्मक रहेगी और मानसिक स्पष्टता मिलेगी।

मीन राशि

लाल और नारंगी रंग आज आपके लिए शुभ हैं। ये रंग दिनभर आपके आत्मविश्वास और उत्साह को बढ़ाने में मदद करेंगे। साथ ही इन रंगों का इस्तेमाल करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article