आज का राशिफल 9 March 2026 (सोमवार): आज सोमवार है। चन्द्रमा प्रातःकाल 09:29 के बाद तुला राशि से वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। चैत्र माह शक्ति उपासना का है। शिव और शक्ति की संयुक्त भक्ति ही जीवन पथ पर सफलता देती है। आसक्ति व मनोकामना रहित भगवत प्रेम हमेशा जन्म-जन्मान्तर तक काम आता है। भक्ति की पराकाष्ठा पर मुक्ति है। काम, क्रोध, मद, लोभ—इन सब से परिहार कर केवल अपने इष्ट के चरणों का अनुराग रखें। अपने इष्ट के रूप व लीला का चिंतन और मनन निरंतर बना रहे। अव्यायवृत भजनात। शिव उपासना करें। मन के मंदिर में हर पल शिवभक्ति की महक के सुंदर प्रभाव से मन आह्लादित और आनंदित होता रहे, तो ग्रह व्यवस्थाएं क्या कर लेंगी, जब उनके किसी भी प्रभाव का स्पर्श आपको नहीं होगा। परम ब्रह्म शिव के शरणागत रहें।
मेष
चन्द्रमा 09:29 AM के बाद अष्टम भाव में रहकर लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफॉर्मेंस सुखद रहेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। एकादश सूर्य शुभ है। मंगल और शुक्र का प्रभाव भी बड़ा लाभ दे सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृष
आज 09:29 AM के बाद इसी राशि से सप्तम गोचर का चन्द्रमा व दशम सूर्य दिन को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन होगा और व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व मंगल के गोचर के कारण स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 55%
मिथुन
सूर्य नवम और गुरु इसी राशि में गोचर करके प्रगति देंगे। चन्द्रमा व बुध के गोचर के कारण व्यवसाय से संबंधित कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। दशम शनि कर्म के लिए शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क
आज का दिन व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष वाला हो सकता है। जॉब में नए दायित्व को लेकर उत्साहित व प्रसन्न रहेंगे। 09:29 AM के बाद पंचम चन्द्रमा छात्रों के करियर के लिए शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व लाल।
भाग्य प्रतिशत: 55%
सिंह
09:29 AM के बाद चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में रहकर परिवार में लाभ देंगे। सूर्य का सप्तम गोचर आज आपको कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं। गुरु व चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ हैं।
आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या
मिथुन के गुरु व मीन के शनि इस राशि के लिए शुभ हैं। व्यवसाय व जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्रेम संबंधों में चन्द्रमा व शुक्र आज अधिक भावुकता ला सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ संभव है।
आज का उपाय: श्रीकृष्ण जी की पूजा करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी।
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला
09:29 AM के बाद व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। शुक्र आर्थिक लाभ दे सकता है।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक
आज शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। प्रातः 09:29 के बाद इस राशि में चन्द्रमा शुभ रहेंगे। तिल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास बनाए रखें। वाहन क्रय के संकेत हैं।
आज का उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु
आज जॉब में चन्द्रमा के द्वादश और गुरु के सप्तम गोचर से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार मिल सकता है। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। तृतीय सूर्य घर के लिए शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
आज का उपाय: गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर
09:29 AM के बाद चन्द्रमा का एकादश गोचर बड़ा लाभ दे सकता है। शुक्र आर्थिक लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन प्रगति का है। घर पर कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है।
आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: हरा व नीला।
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ
छात्र सफल रहेंगे। करियर में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। 09:29 AM के बाद दशम चन्द्रमा शुभ है। युवा प्रेम के मामलों में भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व लाल।
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन
आज द्वादश सूर्य और चतुर्थ गुरु बिजनेस में रुका हुआ धन दिला सकते हैं। 09:29 AM के बाद भाग्य भाव का चन्द्रमा सभी कार्यों में सफलता देगा। धार्मिक यात्रा के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें और पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत: 75%
