अध्यात्म

आज का राशिफल, 9 January 2026: कौन-सी राशि पाएगी धन लाभ और कौन रहे सावधान, यहां पढ़ें 09 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 9 January 2026 ka Rashifal कैसा रहेगा आज का दिन: 09 जनवरी 2026 को माघ कृष्ण सप्तमी और शुक्रवार का संयोग है। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। आज का दिन पूजा, दान और ग्रह शांति के लिए शुभ है। राशियों के अनुसार करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। जानें अपनी राशि के अनुसाकर उचित उपाय जो आपको लाभ देंगे।

Aaj ka Rashifal

आज का राशिफल (09 जनवरी 2026)

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 9 January 2026 ka Rashifal कैसा रहेगा आज का दिन: आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्रमा आज कन्या राशि में विराजमान हैं और दिन शुक्रवार का है। आज के दिन श्री सूक्त का पाठ करना विशेष फलदायी माना गया है। माघ माह में तिल के लड्डू का सेवन और तिल का दान अत्यंत पुण्य प्रदान करता है। कनकधारास्तोत्र का पाठ धन आगमन के योग बनाता है। शुक्रवार के दिन इत्र से भगवान शिव का अभिषेक करना और सुगंधित इत्र का प्रयोग करना शुभ माना गया है। आज शुक्र, बुध और शनि के बीज मंत्रों का जप तथा श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ विशेष लाभ देगा।

मेष राशि

आज चंद्रमा कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में मंगल के कारण हल्का तनाव संभव है। उपाय के रूप में श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें और पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।

वृष राशि

आज का दिन नौकरी में नए प्रोजेक्ट से जुड़ी सफलता दिला सकता है। व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सूर्य और बुध के शुभ प्रभाव से परिवार में नए कार्य की शुरुआत संभव है। उपाय के तौर पर कंबल का दान करें और सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग सफेद और हरा है। भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन मंगलमय रहेगा। नौकरी में प्रगति के योग हैं। बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आईटी और टीचिंग फील्ड से जुड़े लोग नौकरी परिवर्तन का फैसला सोच-समझकर लें। नए व्यवसायिक प्रोजेक्ट की शुरुआत संभव है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। कंबल और तिल का दान करें। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।

कर्क राशि

चंद्रमा और शुक्र आर्थिक उन्नति देंगे। छात्रों को लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटका व्यवसायिक कार्य पूरा होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सूर्य उपासना करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग पीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।

सिंह राशि

चंद्रमा और गुरु धार्मिक यात्रा के योग बना रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में तनाव संभव है। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। राजनीति में सफलता मिलेगी। गेहूं का दान करें और भगवान विष्णु की उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।

कन्या राशि

चंद्रमा और गुरु छात्रों के करियर के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। बुध के कारण त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। सात प्रकार के अन्न का दान करें और श्री गणेश की उपासना करें। शुभ रंग नीला और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।

तुला राशि

नौकरी में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। शुक्र शेयर बाजार से लाभ दिला सकता है। पावर सेक्टर और बैंकिंग शेयर में निवेश शुभ रहेगा। छात्रों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी। शिव उपासना करें और कंबल का दान करें। शुभ रंग सफेद और नीला है। भाग्य प्रतिशत 60 रहेगा।

वृश्चिक राशि

व्यवसाय में कुछ संघर्ष रह सकता है। गुरु और चंद्रमा नौकरी में सफलता दिलाएंगे। मेष राशि के लोग आज सहायक सिद्ध होंगे। ऑफिस कार्य में लापरवाही न करें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन आनंददायक रहेगा। तिल और गुड़ का दान करें। शमी का पौधा लगाएं और पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।

धनु राशि

गुरु सप्तम भाव में और चंद्रमा दशम भाव में हैं। संतान और आर्थिक सुख के योग हैं। नौकरी में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों से शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय में धन आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में घूमने-फिरने का योग है। सूर्य उपासना करें और पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 80 रहेगा।

मकर राशि

शनि और चंद्रमा का शुभ संयोग बड़े कार्य की सफलता दिला सकता है। मिथुन और कन्या राशि के मित्रों से लाभ होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लापरवाही से बचें। हनुमान बाहुक का पाठ करें और ऊनी वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग नीला और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।

कुंभ राशि

छात्रों के लिए करियर में प्रगति का दिन है। शनि व्यवसाय में नया कार्य शुरू करवा सकते हैं। स्वास्थ्य और वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को रोटी और पालक खिलाएं। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।

मीन राशि

गुरु नौकरी और व्यवसाय में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। छात्र करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे। प्रेम जीवन में समय प्रबंधन को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तिल व कंबल का दान करें। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article