अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : मई का अंतिम दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, पढ़ें 31 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 31 May 2026 : आज ज्येष्ठ अधिकमास की पूर्णिमा तिथि है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, आइए राशिफल से जानते हैं।

Image

31 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 31 May 2026 : पुरुषोत्तम मास के पावन समय में 31 मई 2026, रविवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य वृष राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में तथा शनि मीन राशि में स्थित हैं। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करना शुभ रहेगा। गुड़, मिष्ठान, फल और शीतल जल का दान पुण्यदायी माना गया है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ धन लाभ के योग बना सकता है। भगवान शिव का गंगाजल और इत्र से अभिषेक करें तथा प्रातःकाल सूर्य को अर्घ्य दें। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल क्या कह रहा है।

मेष राशि का 31 मई का राशिफल

आज सूर्य आपकी राशि से दूसरे भाव में हैं जबकि चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु का मिथुन राशि में गोचर धार्मिक कार्यों और पुण्य अवसरों से जोड़ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के लोग नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, तिल का दान करें और पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का 31 मई का राशिफल

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष सफलता देने वाला हो सकता है। चंद्रमा सप्तम भाव में और गुरु द्वितीय भाव में हैं, जिससे रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। व्यापारिक योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है।

उपाय: मिष्ठान और जल का दान करें, सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, हरा

शुभ अंक: 4, 8

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का 31 मई का राशिफल

आज का दिन स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ रहेगा। चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं जबकि गुरु और शुक्र आपकी राशि में विराजमान हैं। बैंकिंग, फाइनेंस, आईटी और टीचिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: सात अन्न का दान करें और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

शुभ अंक: 3, 7

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का 31 मई का राशिफल

चंद्रमा पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स और संतान पक्ष को लाभ देंगे। गुरु और शुक्र द्वादश भाव में शुभ फल प्रदान करेंगे। बिजनेस में लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग बन सकते हैं।

उपाय: सूर्योपासना करें तथा गुड़ और जल का दान करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

शुभ अंक: 4, 8

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि का 31 मई का राशिफल

चंद्रमा चतुर्थ भाव में और गुरु एकादश भाव में हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ी सावधानी रखें।

उपाय: चावल का दान करें और भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी, लाल

शुभ अंक: 1, 3

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि का 31 मई का राशिफल

चंद्रमा तृतीय भाव में रहकर परिवार में खुशियां देंगे। गुरु और शुक्र दशम भाव में रहकर करियर और व्यवसाय में प्रगति के संकेत दे रहे हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें और भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

शुभ अंक: 3, 8

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का 31 मई का राशिफल

गुरु और शुक्र भाग्य भाव में रहकर आपको लाभ देंगे। आईटी, बैंकिंग और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: शिव उपासना करें और अन्न का दान करें। जीवनसाथी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

शुभ अंक: 5, 7

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का 31 मई का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि में हैं और शनि पंचम भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। व्यवसाय में सफलता के अच्छे योग हैं। नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचना होगा। स्वास्थ्य में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा।

उपाय: तिल और गुड़ का दान करें, पीपल का पौधा लगाएं और पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का 31 मई का राशिफल

गुरु सप्तम और चंद्रमा द्वादश भाव में हैं। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में धन आगमन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में घूमने-फिरने की योजनाएं बन सकती हैं।

उपाय: सूर्योपासना करें और पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 4, 8

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि का 31 मई का राशिफल

शनि तृतीय भाव में और चंद्रमा एकादश भाव में हैं, जिससे व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और नीले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

शुभ अंक: 4, 6

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का 31 मई का राशिफल

शनि द्वितीय भाव में तथा गुरु-शुक्र पंचम भाव में हैं। स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति के संकेत हैं। व्यवसाय से जुड़ा कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को रोटी व पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि का 31 मई का राशिफल

गुरु चतुर्थ भाव में और शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। चंद्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य का साथ देंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, हालांकि समय प्रबंधन को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 2, 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article