अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : जुलाई के अंतिम दिन इन 5 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, होगा बड़ा धनलाभ

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: 31 जुलाई को सावन 2026 का पहला शुक्रवार है। इस दिन ग्रहों की स्थिति आपके लिए कैसी रहने वाली है। आइए आज के राशिफल से जानते हैं।

Image

31 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026 : 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा कुंभ राशि, शनि मीन राशि, मंगल वृषभ राशि, बुध मिथुन राशि, गुरु और सूर्य कर्क राशि तथा शुक्र और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में रहेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा।

श्रावण मास चल रहा है, इसलिए आज का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए शिव पुराण और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। आज बटुक भैरव उपासना भी विशेष फलदायी मानी गई है। शंकराचार्य जी द्वारा रचित बटुक भैरव स्तोत्र का नौ बार पाठ करना शुभ रहेगा।

माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें तथा सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें। मनोकामना पूर्ति और विशेष सिद्धि के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा। इसके साथ ही सप्त अन्न का दान, रुद्राभिषेक और पार्थिव शिवलिंग का पूजन करना भी अत्यंत शुभ रहेगा। सप्ताह में एक दिन व्रत रखें और प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर दीपदान करें। श्रावण मास में शिव मंदिर में श्रीरामचरितमानस का पाठ कराने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। आइए जानते हैं 31 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope 31 July 2026)

आज चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आय और लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। गुरु और सूर्य का चतुर्थ भाव में गोचर परिवार और घर से जुड़ी खुशियां लेकर आएगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है और नौकरी में पद परिवर्तन के संकेत भी मिल रहे हैं। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: पीला व सफेद

आज का उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

शुभ अंक: 01 व 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope 31 July 2026)

आज का दिन नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिलाने वाला रहेगा। चंद्रमा दशम भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ाएंगे, जबकि गुरु और शुक्र रुका हुआ धन दिला सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा।

वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

शुभ रंग: नारंगी व पीला

आज का उपाय: शिव उपासना करें तथा सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें। अपराजिता का पौधा लगाएं।

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope 31 July 2026)

आज बुध का प्रभाव आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। गुरु और चंद्रमा का शुभ प्रभाव व्यवसाय में नए अवसर दिलाएगा। आर्थिक मामलों में भी प्रगति होगी और नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बन सकती है। हालांकि, यात्रा से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें।

शुभ रंग: लाल व पीला

आज का उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

शुभ अंक: 03 व 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope 31 July 2026)

सूर्य और गुरु आपकी ही राशि में रहकर आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ाएंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तथा भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी सुंदर यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भगवान शिव की आराधना करना लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग: लाल व पीला

आज का उपाय: शिव उपासना करें। लाल वस्त्र और मसूर दाल का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पौधा लगाएं।

शुभ अंक: 01 व 02

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope 31 July 2026)

आज चंद्रमा सप्तम भाव में रहकर नई व्यापारिक डील दिला सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद का लाभ मिल सकता है। परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में सकारात्मक वातावरण रहेगा। यदि परिवार के साथ कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो उसे टालना उचित नहीं होगा।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

आज का उपाय: बगलामुखी मंत्र का जप करें।

शुभ अंक: 01 व 03

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope 31 July 2026)

आज रुके हुए व्यावसायिक कार्य पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

शुभ रंग: नीला व हरा

आज का उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें तथा हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि (Libra Daily Horoscope 31 July 2026)

आज करियर में सफलता के अच्छे संकेत हैं। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए क्रोध से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: हरा व बैंगनी

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। श्रीसूक्त का पाठ करें तथा शमी का पौधा लगाएं।

शुभ अंक: 05 व 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope 31 July 2026)

आज का दिन नौकरी और करियर के लिहाज से काफी शुभ रहेगा। चंद्रमा का प्रभाव परिवार और करियर दोनों में प्रगति देगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे और कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक रहेगा।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

आज का उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

शुभ अंक: 01 व 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope 31 July 2026)

आज शिक्षा और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और धन का निवेश शुभ कार्यों में होगा। हालांकि मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें। यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद व आसमानी

आज का उपाय: मां बगलामुखी की उपासना करें।

शुभ अंक: 02 व 07

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope 31 July 2026)

आज नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। राजनीति, रियल एस्टेट और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष शुभ रहेगा।

नौकरी परिवर्तन को लेकर निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

आज का उपाय: श्री शिवपुराण का पाठ करें।

शुभ अंक: 01 व 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope 31 July 2026)

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नौकरी में लाभ मिलने के योग हैं। व्यवसाय में नए कार्य शुरू हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का अवसर मिलेगा। हालांकि प्रेम जीवन में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद व नीला

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें तथा लाल फलों का दान करें।

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope 31 July 2026)

आज विद्यार्थियों, मीडिया, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और शाम के समय यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

आज का उपाय: दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।

शुभ अंक: 01 व 02

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article