Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 30 June 2026 : आज मंगलवार है। चन्द्रमा गुरु की राशि धनु में गोचर कर रहे हैं। शनि मीन राशि में तथा गुरु, शुक्र और बुध कर्क राशि में विराजमान हैं। आज हनुमान जी की उपासना का विशेष महत्व है। यदि स्वास्थ्य ठीक हो तभी व्रत रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुंदरकांड का पाठ या श्रवण करें।
सूर्योपासना करते रहें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करने से आत्मबल में वृद्धि होती है। उदित सूर्य को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जप करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी शुभ फल प्रदान करेगा। ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करने से दैहिक, दैविक और भौतिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आज अन्न दान करें। हनुमान जी को पान का पत्ता, लौंग, मिठाई, फल और लाल वस्त्र अर्पित करें। भगवान राम के नाम का स्मरण करते रहें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
चन्द्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य को मजबूत करेंगे। गुरु और शुक्र चतुर्थ भाव में हैं। मंगल द्वितीय और शनि द्वादश भाव में रहकर बिजनेस में लाभ के अवसर देंगे। मन कभी-कभी परेशान रह सकता है, इसलिए ध्यान और योग करें। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायक रहेगा। लव लाइफ में सुखद पलों का आनंद मिलेगा।
आज का उपाय - चन्द्रमा से संबंधित वस्तु शक्कर का दान करें। गाय को पालक और गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग - लाल और सफेद।
शुभ अंक - 01 और 02।
भाग्य प्रतिशत - 70%।
वृषभ राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
मंगल इस राशि में रहकर रियल स्टेट बिजनेस में लाभ देंगे। चन्द्रमा अष्टम और सूर्य द्वितीय भाव में हैं। राजनीतिज्ञों को लाभ मिल सकता है। शुक्र और बुध मार्केटिंग, आईटी और बैंकिंग जॉब में सफलता देंगे। आज परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। धन आगमन के योग बन सकते हैं। जॉब में जल्द प्रमोशन की संभावना है। आपकी वाणी आज लाभ प्रदान करेगी।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग - नारंगी और पीला।
शुभ अंक - 05 और 07।
भाग्य प्रतिशत - 60%।
मिथुन राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
इस राशि में गोचर करते सूर्य, मीन के शनि और अष्टम चन्द्रमा आर्थिक प्रगति के संकेत दे रहे हैं। जॉब परिवर्तन से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में बुध के कारण स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है। घर में धार्मिक आयोजन होने के योग हैं।
आज का उपाय - तिल और केला का दान करें।
शुभ रंग - हरा और नीला।
शुभ अंक - 04 और 08।
भाग्य प्रतिशत - 75%।
कर्क राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
सूर्य द्वादश भाव में शुभ फल देंगे। मंगल एकादश भाव में रहकर बिजनेस में लाभ प्रदान करेंगे। शनि नवम भाव में हैं। चन्द्रमा षष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी का संकेत दे रहे हैं। आज बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन है। स्टूडेंट्स करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। युवा लव लाइफ में सफलता पाएंगे।
आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग - सफेद और लाल।
शुभ अंक - 04 और 08।
भाग्य प्रतिशत - 70%।
सिंह राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
सूर्य एकादश और शनि अष्टम भाव में हैं। मंगल कर्म भाव में रहकर शुभ फल देंगे। पंचम चन्द्रमा स्टूडेंट्स को करियर में सफलता देंगे।आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग - लाल और पीला।
शुभ अंक - 01 और 09।
भाग्य प्रतिशत - 65%।
कन्या राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
भाग्य भाव का मंगल घर-परिवार में खुशियां देंगे। दशम सूर्य और सप्तम शनि शुभ फल प्रदान करेंगे। यह गोचर बिजनेस में वृद्धि के संकेत दे रहा है। चतुर्थ चन्द्रमा घर-परिवार के लिए मंगलमय रहेगा। मिथुन के गुरु जॉब और आर्थिक सुख में सफलता देंगे। बिजनेस कार्यों में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। बुध आईटी और बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु और पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग - हरा और बैगनी।
शुभ अंक - 02 और 03।
भाग्य प्रतिशत - 85%।
तुला राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
सूर्य नवम भाव में हैं। शनि षष्ठम भाव में आकर शुभ फल देंगे। राशि स्वामी शुक्र और गुरु के साथ दशम भाव में हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए प्रयास सफल होंगे। जॉब में मकर और तुला राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। चन्द्रमा तृतीय भाव में रहकर लव लाइफ को लेकर खूबसूरत यात्रा का संयोग बनाएंगे।
आज का उपाय - सात अन्न का दान लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग - हरा और बैगनी।
शुभ अंक - 02 और 03।
भाग्य प्रतिशत - 75%।
वृश्चिक राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
राशि स्वामी मंगल सप्तम भाव में हैं। चन्द्रमा द्वितीय और शनि पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। आज जॉब और बिजनेस में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। जॉब परिवर्तन के प्रयास के लिए दिन शुभ रहेगा। दान-पुण्य से दिन को मंगलमय बनाएं। लव लाइफ में विश्वास बनाए रखें। वाहन खरीदने के संकेत मिल रहे हैं। शुक्र और चन्द्रमा प्रेम जीवन को बेहतर करेंगे।
आज का उपाय - पिता और बड़े भाई का चरण स्पर्श करें। तिल का दान मंगलमय फल देगा।
शुभ रंग - नारंगी और पीला।
शुभ अंक - 03 और 09।
भाग्य प्रतिशत - 65%।
धनु राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
आज इस राशि से षष्ठम मंगल, मिथुन के सूर्य और इसी राशि में गोचर करते चन्द्रमा स्टूडेंट्स के करियर के लिए नए अवसर प्रदान करेंगे। शुक्र और गुरु कर्क राशि में हैं। जॉब में प्रमोशन को लेकर सुखद समाचार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में क्रोध से बचें, क्योंकि इससे रिश्तों की मिठास कम हो सकती है।
आज का उपाय - पीले वस्त्र का दान करें। पिता और गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग - पीला और नारंगी।
शुभ अंक - 03 और 09।
भाग्य प्रतिशत - 65%।
मकर राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
तृतीय शनि शुभ फल प्रदान कर रहे हैं। मंगल का पंचम और सूर्य का षष्ठम गोचर शुभ रहेगा। द्वादश चन्द्रमा आर्थिक लाभ के संकेत दे रहे हैं।
आज घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। चन्द्रमा और बुध के गोचर से मीडिया, आईटी और बैंकिंग जॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। गुरु और शुक्र सप्तम भाव में रहकर सहयोग प्रदान करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग - नीला और हरा।
शुभ अंक - 05 और 08।
भाग्य प्रतिशत - 65%।
कुंभ राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
पंचम सूर्य और द्वितीय शनि जॉब और बिजनेस में लाभ देंगे। चन्द्रमा एकादश भाव में रहकर बिजनेस वृद्धि के संकेत दे रहे हैं। बिजनेस में सफलता के लिए समय अनुकूल है। जॉब से जुड़ा कोई निर्णय लेने में थोड़ा विलंब हो सकता है। शुक्र और गुरु षष्ठम भाव में हैं। मित्रों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग - बैगनी और हरा।
शुभ अंक - 03 और 09।
भाग्य प्रतिशत - 60%।
मीन राशि का 30 जून 2026 का राशिफल
चतुर्थ सूर्य, इसी राशि के शनि और तृतीय मंगल घर-परिवार में खुशियां देंगे। शनि इसी राशि में हैं और चन्द्रमा दशम भाव में रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। हर दृष्टि से दिन मंगलमय रहेगा। चन्द्रमा और गुरु रुके हुए धन के आगमन के संकेत दे रहे हैं। पंचम गुरु स्टूडेंट्स को प्रगति देंगे। नए बिजनेस डील में सफलता के योग हैं। जॉब में मेष राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिल सकता है।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग - नारंगी और लाल।
शुभ अंक - 01 और 09।
भाग्य प्रतिशत - 65%।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
