अध्यात्म

आज का राशिफल, 29 April 2026: आज खुलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, दैनिक राशिफल से जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 29 April 2026 (बुधवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: यहां दैनिक राशिफल से आप जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Image

बुधवार का राशिफल 29 अप्रैल 2026 (pc: canva)

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 29 April 2026 (बुधवार): आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। चन्द्रमा कन्या राशि व हस्त नक्षत्र के चतुर्थ चरण में है।माता दुर्गा व भगवान शिव जी की उपासना तिथि है।आज व्रत रहने का अखण्ड पुण्य है।फलाहार व्रत रहें।माता दुर्गा जी के मंदिर या किसी शक्तिपीठ का दर्शन करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें या करवाएं।कुछ लोग किसी विशेष संकल्प लेकर भी पाठ करवाते हैं।रोग से ग्रस्त लोग आज किसी स्वयंभू शिवलिंग पर कुशोदक से रुद्राभिषेक करवाएं।महामृत्युंजय मंत्र का जप व अनुष्ठान करवाना हितकर रहेगा।आज दिन-रात फलाहार व्रत रहें।दान -पुण्य करें।दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय व सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ बहुत ही पुण्यदायी है। माता भगवती के शरणागत होकर उनके नाम जप का है।भक्ति ग्रह व्यवस्थाओं की प्रतिकूलता को अनुकूलता में बदल देती है।भक्ति मार्ग सर्वोच्च मार्ग है।सप्त अन्न का दान करें।मिष्ठान व शीतल जल का दान करें।

29 अप्रैल 2026 का राशिफ़ल-

मेष- तृतीय गुरु व खष्ठम चन्द्रमा तथा बारहवें भाव का शनि जाँब व व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। मंगल व बुध बारहवें गोचर में हैं।जाँब में थोड़ी बहुत परेशानी को लेकर डिस्टर्ब मत हों। सब सुंदर होगा।न्यू बिजनेस डील लाभ देगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें,चन्द्र गोचर महत्वपूर्ण है।छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।आज का उपाय -- माता भगवती जी की उपासना व दुर्गासप्तशती का पाठ आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 09।भाग्य प्रतिशत-75%

वृष- चन्द्रमा पँचम भाव में छात्रों के लिए शुभ रहेंगे।कॅरियर सम्बंधित कार्यों में सफल रहने की सम्भावना है। शनि व मंगल एकादश शुभ रहेंगे।ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें ।रुके धन आगमन का संकेत है।इमोशन पर संयम रखें। इस राशि के शुक्र प्रेम संबंधों में सफलता देगा।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --हरा व लाल ।शुभ अंक -04 व 06, भाग्य प्रतिशत-60%

मिथुन- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु इसी राशि में शुभ व कल्याणकारी हैं।जाँब व व्यवसाय में सफलता है। बिजनेस ग्रोथ के लिए दशम शनि व मंगल गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।व्यवसाय में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई बिज़नेस प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।आजआपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी,असत्य से बचें। आज का उपाय -- श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -04 व 06।भाग्य प्रतिशत-75%

कर्क- चन्द्रमा तृतीय व गुरु द्वादश भाव में गोचर करेंगे। कॅरियर में उन्नति रहेगी, जाँब परिवर्तन चाहते तो है तो समय अनुकूल है। घर-परिवार के लिए खुशखबरी रहेगी। छात्र टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें ।शनि व मंगल के नवम गोचर भाग्य वृद्धि करेंगे।लव लाइफ में यात्रा का सुख आ सकता है।प्रेम में विश्वास को कायम रखें।आज का उपाय --शिव उपासना करते रहें।शिवलिंग पर गंगा जल व कुशोदक से भगवान का अभिषेक करें। शुभ रंग --सफेद व नारंगी। शुभ अंक -,05व07भाग्य प्रतिशत-80%

सिंह- राशि स्वामी सूर्य नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं।मंगल, बुध व शनि अष्टम शुभ हैं। गुरु मिथुन में जाँब में उन्नति दे सकते हैं।व्यवसाय में सफलता मिलनी अब शुरू हो जाएगी। परिवार सम्बंधित समस्या अब दूर हो जाएगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। द्वितीय चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख उत्तम करेगा।।आज का उपाय --सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ करें।सात अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।माता दुर्गा जी की उपासना करें। शुभ अंक -05 व 09।शुभ रंग -नारंगी व लाल।भाग्य प्रतिशत-85%

कन्या- इस राशि के चन्द्रमा व गुरु दशम गोचर में हैं।शनि व मंगल सप्तम शुभ हैं। आर्थिक विकास में प्रोग्रेस से बहुत खुश रहेंगे।मित्रों संग यात्रा करेंगे। जाँब सम्बंधित कार्यों में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं।लगातार कार्य करने की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें व फलों का दान करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक -05 व 08।भाग्य प्रतिशत-65%

तुला- अष्टम शुक्र व खष्ठम शनि व बुध टीचिंग,बैंकिंग व आईटी से सम्बंधित जातकों को जाँब में कुछ नवीन अवसर देकर लाभान्वित करेंगे।बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे।कुछ रुके सरकारी कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। लव लाइफ में जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। चन्द्रमा व्यय भाव में है।हेल्थ में लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय --दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। तिल का दान लाभकारी है। शुभ अंक -03 व 09।शुभ रंग --बैगनी व हरा।भाग्य प्रतिशत-75%,

वृश्चिक- पँचम शनि,बुध व मङ्गल फाइनेंस, कंस्ट्रक्शन व रियल स्टेट बिजनेस में आशातीत प्रोग्रेस दे सकते हैं। व्यवसाय को लेकर लाभ बना रहेगा।मन आध्यात्मिक सानन्द से भरा रहेगा।व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी।शुक्र बेहतर है।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं । तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक -06 व 08।भाग्य प्रतिशत-65%

धनु- दशम चन्द्रमा व सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए शुभ रहेंगे।सूर्य पँचम व शनि -मंगल चतुर्थ होकर पतिवार के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा,क्रोध से बचिए।किसी सरकारी कार्य को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा।स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। शुक्र खष्ठम हैं।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी।तिल का दान भी करें।आज का शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक -,06 व08 भाग्य प्रतिशत-75%

मकर- भाग्य भाव का चन्द्रमा बहुत ही शुभ फल देंगे।खष्ठम गुरु लाभ देंगे।जाँब मे प्रोग्रेस पहले से बेहतर होगा। जाँब को अब सही दिशा दे सकते हैं। मंगल व शनि मीन में हैं।क्रोध मत करें।स्वास्थ्य सुख अब बेहतर रहेगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य सुख पहले से बहुत बेहतर रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।सुंदरकांड का पाठ करें।शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।आज का शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 09।भाग्य प्रतिशत-75%

कुम्भ- अष्टम चन्द्रमा व गुरु पँचम छात्रों व जाँब के लिए शुभ हैं।बिजनेस में सफल रहेंगे।ऑफिस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। कोई न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं।लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। सूर्य तृतीय व शुक्र चतुर्थ अर्थिक उन्नति देंगे।आज का उपाय ---माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व दान पुण्य करें।सप्त अन्न का दान करें।शुभ रंग --आसमानी व हरा। शुभ अंक -05 व 07।भाग्य प्रतिशत-65%

मीन- गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा सप्तम गोचर में रहेंगे।शनि मंगल व बुध के साथ इसी राशि में हैं। पारिवारिक शांति रहेगी।बिजनेस परफॉर्मेंस पहले से बहुत बेहतर रहेगा। जाँब परिवर्तन में प्रोग्रेस अब सकारात्मक दिशा में रहेगा।छात्रों का कॅरियर को लेकर तनाव दूर होगा । शुक्र तृतीय गोचर करके बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। शुभ अंक-05 व 09। शुभ रंग -सफेद व हरा।भाग्य प्रतिशत-60%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article