अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 6 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की कृपा, बनेंगे सारे काम

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 26 March 2026 : आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसके बारे में आप राशिफल से जानकारी ले सकते हैं। आइए जानते हैं आज आपकी राशि क्या कह रही है।

Image

26 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 26 March 2026 : आज नवरात्र की अष्टमी तिथि है और गुरुवार का दिन है। चन्द्रमा और गुरु मिथुन राशि में मिलकर शुभ योग बना रहे हैं। आज अष्टमी व्रत का विशेष महत्व है और दोपहर 11:48 बजे के बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी, इसके बाद हवन करना श्रेष्ठ रहेगा। दुर्गासप्तशती का पाठ, सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ और माता दुर्गा के 108 नामों का जप आज अत्यंत फलदायी रहेगा। श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया जप और दान जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। नक्षत्र आर्द्रा शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु लग जाएगा। योग शोभन रहेगा। करण बव सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बालव करण लग जाएगा, जो शाम 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मिथुन राशि में गुरु के साथ रहेंगे। सूर्य, शनि और शुक्र मीन राशि में विराजमान रहेंगे। राहु, बुध और मंगल तीनों कुंभ राशि में रहेंगे। सिंह में केतु रहेंगे। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा और गुरु का प्रभाव आपको जॉब और बिजनेस में लाभ देगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचकर चलें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन आपके लिए शुभ है।

उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज जॉब में लाभ के योग हैं और ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। उच्चाधिकारियों से फायदा मिल सकता है। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट सफल करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

उपाय: दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें और तिल-उड़द का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा और गुरु आपकी राशि में हैं, जिससे बिजनेस और जॉब में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और सरकारी कार्य भी बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ में सच्चाई बनाए रखें।

उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल

आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और जॉब बदलने का विचार कर सकते हैं। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है।

उपाय: शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज जॉब में नई पोस्ट पाने के लिए प्रयास करेंगे और सफलता भी मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में प्रगति होगी। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें।

उपाय: सात अन्न का दान करें और पिता-बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 85%

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज बिजनेस में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट्स को कॅरियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: माता दुर्गा के मंदिर जाकर दर्शन करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का आज का राशिफल

आज आर्थिक लाभ के योग हैं और जॉब में प्रगति होगी। स्टूडेंट्स कॅरियर में आगे बढ़ेंगे। यात्रा से मन खुश रहेगा। बीपी के मरीजों को सावधानी रखनी होगी।

उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: हरा व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में विवाद से मन परेशान हो सकता है। बिजनेस में शाम तक समस्याओं का समाधान हो जाएगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल

आज रुके हुए काम पूरे होंगे और कॅरियर में प्रगति होगी। परिवार की समस्याएं दूर होंगी। लव लाइफ में खुशी मिलेगी और विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें और गुड़-गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: पीला व लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज बिजनेस में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे। वाहन खरीदने का विचार आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और मूंग-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

कुम्भ राशि का आज का राशिफल

आज जॉब और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र के लोगों को नया अवसर मिल सकता है। समस्याओं को शांतिपूर्वक सुलझाएं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का आज का राशिफल

आज बिजनेस में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। जॉब में सुधार के लिए प्रयास करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और मित्रों का साथ मिलेगा।

उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 9 बार पाठ करें और तिल-उड़द का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article