अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 21 November 2023: मेष, सिंह, और कन्या राशि वालों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 21 November 2023: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं सभी राशियों का कैसा रहेगा राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 November 2023: आज का दिन मेष राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों को धन का लाभ हो सकता है। कर्क राशि के जातकों को धन प्राप्ति होगी। तुला राशि के जातकों को करियर में लाभ मिल सकता है। वहीं धनु राशि के जातकों धन संबंधी लाभ होगा। कुम्भ राशि के जातक को तनाव हो सकता है। मीन राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। आइए जानते हैं सभी राशियों का दिन कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष आज का राशिफल

आज व्यावसायिक सफलता के मार्ग में नवीन अवसरों का सुखद संयोग प्राप्त होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें थीं, जिसका समाधान आज हो जाएगा। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। यात्रा करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --लाल व पीला।

आज का शुभ अंक -01 व 03

वृष आज का राशिफल

जॉब में परिवर्तन का प्रयास करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। असत्य पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

आज का शुभ अंक --01 व 03

मिथुन आज का राशिफल

आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है,इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --05 व 08

कर्क आज का राशिफल

बिजनेस में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।

आज का उपाय ---श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

शुभ रंग --आसमानी व नीला

आज का शुभ अंक --04 व 06

सिंह आज का राशिफल

मित्रों की सहायता से बिजनेस में कामयाबी मिलेगी। छात्र सफलता के लिए स्टडी व आत्मबल को मजबूत करे।बिजनेस और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक --04 व 08

कन्या आज का राशिफल

बिजनेस बेहतर है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत,सकारात्मक दिशा में कार्य करें। यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय --शिवलिंग को जल व बेलपत्र अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नारंगी।

आज का शुभ अंक --05 व 09

तुला आज का राशिफल

स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धार्मिक सतसंग आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। जॉब से खुश रहेंगे। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक --04 व 08

वृश्चिक आज का राशिफल

स्टूडेंट्स आत्मविश्वास को स्ट्रांग करें। भौतिक व आध्यात्मिक उन्नयन से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक --02 व 07

आज का शुभ रंग -पीला व नारंगी

धनु आज का राशिफल

किसी प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंटस अध्ययन को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

शुभ अंक --01 व 09

आज का शुभ रंग --पीला व नारंगी

मकर आज का राशिफल

जॉब में परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। छात्र मेहनत बढ़ा दें। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं।अपनी आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व हरा।

आज का शुभ अंक --06 व 08

कुम्भ आज का राशिफल

आप बिजनेस को लेकर तनाव व जॉब में कार्यों की अधिकता से बिजी रह सकते हैं। पारिवारिक एकता के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय -श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ अंक --04 व 08।

आज का शुभ रंग -पीला व बैगनी

मीन आज का राशिफल

व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।किसी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा संभावित है।

आज का उपाय --सुंदरकांड के पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग --पीला व लाल।

आज का शुभ अंक --02 व 09

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article