अध्यात्म

आज का राशिफल, 20 February 2025: आज इन दो राशियों की लव लाइफ में मचेगी खलबली, जानें किसे रहना है सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 20 February 2026 (शुक्रवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 20 फरवरी, दिन शुक्रवार के राशिफल से जानें आज किन राशियों की लव लाइफ में दिक्कत आ सकती है। साथ ही यहां आज के उपाय भी बताए गए हैं।

Image

आज का राशिफल 20 फरवरी 2026 (pc: canva)

आज का राशिफल 20 February 2026 (शुक्रवार): आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन चन्द्रमा व शनि एकसाथ मीन राशि में हैं।गुरु मिथुन व सूर्य -शुक्र कुम्भ में हैं।आज शुक्रवार है।श्री सूक्त का पाठ करें।ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का कम से कम 18 बार पाठ करें।धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ बहुत ही फलदायी होता है।आज भगवान विष्णु के मंदिर जाएं।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व भगवान के विग्रह की 04 परिक्रमा करें।सप्त अन्न का दान करें।गौशाला जाएं व गो माता को गुड़ व हरा चारा खिलाएं।घर की छत पर विहंगों के लिए दाना-पानी रखें।श्वान व काग को रोटी व बिस्किट तथा भोजन दें।

20 फरवरी 2026 का राशिफ़ल-

मेष- चन्द्रमा बारहवें व गुरु तीसरे गोचर में हैं। बिजनेस में कार्य को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना। जाँब में सफल रहेंगे,न्यू पोस्ट लाभ देगी।लव लाइफ सफल रहेगी। क्रोध व तनाव से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । आज का उपाय - श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें।सप्त अन्न का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - पीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 65%

वृष- जाँब में प्रोमोशन की सम्भावना है। चन्द्रमा बिज़नेस से जुड़े लोग सफल रहेंगे।लव लाइफ में इमोशन से बचें।प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 60%

मिथुन- चन्द्रमा दशम है। आज का दिन बैंकिंग व आईटी जाँब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कॅरियर में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा क्रोध व असत्य से बचें। आज का उपाय - श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द व तिल का दान करें। शुभ रंग -असमानी व नीला।भाग्य प्रतिशत-75%

कर्क- चन्द्रमा नवम है। गुरु व्यय भाव में हैं। जाँब में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता या जाँब में परिवर्तन नहीं हो पा रहा है। स्टूडेंट्स के कॅरियर में आपके लिए खुशखबरी रहेगी लेकिन टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करते रहें। गुड़ दान करें। शुभ रंग - सफेद व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-70%

सिंह- सूर्य व शुक्र कुंभ में है। जाँब में सफलता मिलेगी। कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जाएं। धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे बीपी व लीवर के पेशेन्ट सावधानी बरतें।। आज का उपाय - तिल का दान करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शुभ रंग - लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत-85%

कन्या- चन्द्रमा सप्तम हैं। गुरु मिथुन व शनि मीन में है। बिजनेस में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। राशि स्वामी बुध वाणी का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। जाँब में नवीन पद आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे।स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। योग करें। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गेंहू व चने की दाल का दान करें। शुभ रंग - नीला व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-65%

तुला- चन्द्रमा व शनि खष्ठम गोचर में शुभ हैं। गुरु जाँब में लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।धन प्राप्ति का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ऑफ़िस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - अनार का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग- नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत-60%

वृश्चिक- बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी तुला या मकर राशि के मित्र की सहायता से सफल होगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। शुगर के पेशेन्ट सावधान रहें। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --सफेद व पीला। भाग्य प्रतिशत-75%

धनु- चन्द्रमा व शनि चतुर्थ गोचर में हैं। रुके धन का आगमन होगा। वर्क लोड के तनाव से बचिए।मानसिक असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा।किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। इस कार्य को करने कष्टों से मुक्ति मिलेगी। चने की दाल का दान भी करें। शुभ रंग - नारंगी व सफेद।भाग्य प्रतिशत-60%

मकर- शनि तृतीय हैं। बिजनेस में कुछ नवीन कार्यों को लेकर सशंकित रह सकते हैं। चन्द्रमा मीन यानी तृतीय तथा गुरु ख़ष्ठम में गोचर कर रहे हैं। परिवार में जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज का उपाय-हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें।शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें। आज का शुभ रंग - आसमानी व नीला। भाग्य प्रतिशत- 75%

कुम्भ- चन्द्रमा व शनि द्वितीय हैं। बिजनेस वर्क सफल रहेगा। जाँब से खुश रह सकते हैं।कर्क व मेष राशि के उच्चाधिकारियों की हेल्प सफलता देगी। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। आज का उपाय - भगवान विष्णु उपासना करें। पिता व गुरु का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग - नीला व असमानी। भाग्य प्रतिशत- 70%

मीन- पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। चन्द्रमा व शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। फेमिली लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय - उड़द व तिल का दान करें। सूर्योपासना करें। शुभ रंग - पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत- 75%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article