Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 2 May 2026 (शनिवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज चन्द्रमा तुला राशि में हैं। शनि व मंगल मीन, शुक वृष, केतु सिंह,सूर्य मेष व गुरु मिथुन में गोचर कर रहे हैं। वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा है। आज शनिवार है। चन्द्रमा शुक्र की राशि व शनि गुरु की राशि में हैं। आज हनुमान जी की उपासना करें।हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। सकल सुमंगलदायक रघुनायक गुन गान।सुंदरकांड पढ़ें या सुनें। सादर सुनहिं ते तरहिं भव सिंधु बिना जलजान।हनुमान जी भक्ति की आदर्श स्थिति हैं। वह संकटमोचक हैं। भक्ति की सर्वोच्च अवस्था में व्यक्ति कामना विहीन, स्थितिप्रज्ञ व अपने इष्ट का प्रेमनुरागी बन उसकी भक्ति में ही तल्लीन व डूबा रहता है। निष्काम भक्ति ही ईश्वर के करीब ले जाती है। हनुमान जी के मन्दिर जाएं व उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें। उनको पीपल की माला पर राम नाम लिखकर अर्पित करें।प्रसाद चढ़ाएं व उनसे श्री राम भक्ति का अविरल व अखंड भक्ति का वरदान मांगें।
02 मई 2026 का राशिफल-
मेष- आज इस राशि के सूर्य व सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ हैं। इस राशि से बारहवें भाव में गोचर करके मंगल व शनि जाँब में नवीन अवसर दे सकते हैं। छात्र लाभान्वित होंगे। स्टूडेंट्स जाँब प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मिथुन का गुरु तनाव दे सकता है। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - लाल व सफेद। शुभ अंक - 01 व 03। भाग्य प्रतिशत- 65%
वृष- इस राशि से द्वादश सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा व एकादश शनि व्यवसाय के लिए शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है।जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। इस राशि के शुक्र गोचर के कारण परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। आज का उपाय - गुड़ का दान करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 04 व 09। भाग्य प्रतिशत- 65%
मिथुन- चन्द्रमा इसी राशि से पँचम भाव में है। छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। शुक्र व बुध बिजनेस के लिए मंगलमय है।राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। कॅरियर में प्रगति होगी। आईटी , बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - उड़द व तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -02 व 08। भाग्य प्रतिशत- 55%
कर्क- वृष के शुक्र व बुध अनुकूल है। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में परिवार के लिए शुभ है। शुक्र व गुरु व्यावसायिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। परिवार में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।बुध वित्तीय लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। शनि व मंगल नवम उन्नति देंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना तथा चावल का दान करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी।शुभ अंक -02 व 03।भाग्य प्रतिशत-75%
सिंह- चन्द्रमा तृतीय व सूर्य नवम गोचर में हैं। आप जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। गुरु व शुक्र आर्थिक लाइफ देंगे। लव लाइफ में यात्रा सम्भावित है। स्वास्थ्य में नेत्र रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी। आज का उपाय - गेंहू व गुड़ का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें। शुभ रंग - लाल व हरा।शुभ अंक -01 व 02। भाग्य प्रतिशत-75%
कन्या- द्वितीय चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन देंगे। सूर्य मेष व शुक्र वृष में रहेंगे।शुक्र तथा बुध आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा।मिथुन के गुरु जाँब व बिज़नेस के लिए अनुकूल हैं।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु नवीन पोस्ट दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। शनि व मंगल मीन में हैं। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। आज का शुभ रंग - नारंगी व हरा रंग शुभ है। आज का उपाय -गुड़ का दान करें।माता दुर्गा जी की उपासना करें। शुभ अंक -04 व 08। भाग्य प्रतिशत- 80%
तुला- अष्टम शुक्र व बुध जाँब में प्रगति देंगे। चन्द्रमा इसी राशि में हैं।नवम गुरु व मीन में गोचर करते शनि व मंगल बड़ी आर्थिक प्रॉब्लम हल कर सकते हैं।शुक्र लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना व अन्न का दान करें।शुभ रंग -हरा व नीला।शुभ अंक -05 व 07।भाग्य प्रतिशत-65%
वृश्चिक- अष्टम गुरु स्वास्थ्य बेहतर कर सकता है। चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। राशि स्वामी मंगल व शनि पँचम गोचर में है। आज व्यवसाय में संघर्ष है। गुरु व चन्द्रमा बैंकिंग जाँब में सफलता देगा।कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जाँब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी। आज का उपाय - मसूर का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।माता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें। शुभ रंग - पीला व हरा। शुभ अंक -01 व 03। भाग्य प्रतिशत- 60%
धनु- चन्द्रमा एकादश हैं। शुक्र व बुध आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। गुरु तथा शुक्र जाँब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की पूजा करें तथा माता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक - 03 व 07। भाग्य प्रतिशत- 75%
मकर- राशि स्वामी शनि व मंगल तृतीय , चन्द्रमा दशम व सूर्य चतुर्थ शुभ फल दायक हैँ । गुरु व चन्द्रमा धर्म को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें तथा हरे वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक - 02 व 07। भाग्य प्रतिशत- 60%
कुंभ- चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु पँचम छात्रों के लिए बेहतर हैं। राशि स्वामी शनि व मंगल इसी राशि से द्वितीय भाव में है।आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। शुक्र व बुध व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा। आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें । गाय को पालक खिलाएं। शुभ अंक - 05 व 08। शुभ रंग - हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत- 80%
मीन- इस राशि में गोचर करते मंगल व शनि जाँब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ हैं। अष्टम चन्द्रमा व द्वितीय सूर्य धर्म के प्रति मङ्गलमय रहेंगे तथा तृतीय शुक्र बड़ी आर्थिक सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र कॅरियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे।लव लाइफ में यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग - पीला व सफेद। शुभ अंक - 02 व 09। भाग्य प्रतिशत- 75%
