Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 June 2026: आज मंगलवार का दिन ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं, वहीं देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह एक बड़ा गोचर परिवर्तन है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। आज भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी गई है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण, दोनों भगवान विष्णु के पूर्णावतार हैं, इसलिए उनका स्मरण भी शुभ रहेगा। मान्यता है कि 'राम' नाम स्वयं भगवान शिव का प्रिय मंत्र है और इसका निरंतर जाप जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है। गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए भगवान गोविंद को बांसुरी अर्पित करें तथा हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज छात्रों को पढ़ाई और करियर में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और करियर की बाधाएं दूर करने के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में खुशी बनी रहेगी।
- शुभ रंग: पीला, नारंगी
- शुभ अंक: 1, 3
- भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि
बुध और शुक्र आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लीवर संबंधी परेशानी वाले लोग स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- शुभ रंग: नीला, हरा
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि
व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। कारोबार में रोमांचक स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
- शुभ रंग: हरा, नीला
- शुभ अंक: 1, 9
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि
नौकरी और पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। हालांकि ऑफिस के काम को लेकर तनाव बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
- शुभ रंग: लाल, सफेद
- शुभ अंक: 2, 9
- भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए साथी के साथ समय बिताएं। धार्मिक यात्रा की संभावना भी है।
- शुभ रंग: पीला, आसमानी
- शुभ अंक: 2, 3
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि
उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी से जुड़ी यात्राएं सफल रहेंगी। घर या संपत्ति से जुड़े रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग: बैंगनी, हरा
- शुभ अंक: 5, 8
- भाग्य प्रतिशत: 80%
तुला राशि
भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम जीवन में यात्रा के योग हैं। अधिक चिंता और तनाव से बचें।
- शुभ रंग: सफेद, आसमानी
- शुभ अंक: 2, 9
- भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि
परिवार और नौकरी दोनों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। धन लाभ के संकेत हैं। छात्रों की करियर संबंधी चिंताएं कम होंगी। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।
- शुभ रंग: पीला, लाल
- शुभ अंक: 1, 3
- भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि
नौकरी, मीडिया, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पुराने विवाद खत्म होने के योग हैं। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी।
- शुभ रंग: बैंगनी, हरा
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि
खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। नौकरी में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में तनाव की संभावना है।
- शुभ रंग: आसमानी, सफेद
- शुभ अंक: 4, 7
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कुम्भ राशि
आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
- शुभ रंग: हरा, आसमानी
- शुभ अंक: 4, 6
- भाग्य प्रतिशत: 80%
मीन राशि
नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें।
- शुभ रंग: पीला, सफेद
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 80%
आज का विशेष उपाय
गुरु के कर्क राशि में प्रवेश के अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा करें। संभव हो तो भगवान गोविंद को बांसुरी अर्पित करें और हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। दान-पुण्य करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।
