अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: अमावस्या के दिन ये दो राशियां रहें सावधान, घरेलू विवाद कर सकता है आपको परेशान

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025 (आज का राशिफल 19 नवम्बर 2025): आज अमावस्या है और आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले क्रोध से बचने का प्रयास करें। धनु राशि वाले जाँब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल और साथ ही जानें आज के उपाय।

Image

आज का राशिफल 19 नवंबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025 (आज का राशिफल 19 नवम्बर 2025): आज बुधवार के दिन चन्द्रमा तुला राशि में रहकर बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातकों को लाभ देगा। श्री बटुकभैरव स्तोत्रम का पाठ करने व राहु से सम्बन्धित द्रव्यों उड़द व तिल का दान करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। मिथुन व तुला राशि के जातक सूर्य व गुरु गोचर का लाभ लेंगे। कर्क राशि मे गुरु मीन व धनु राशि के जातकों को लाभ देंगे। गजेंद्रमोक्ष का पाठ बहुत ही पुण्यदायी होगा।

19 नवम्बर का राशिफ़ल-

मेष

आज का दिवस आर्थिक सफलताओं से आच्छादित रहेगा। आध्यात्मिक मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए धार्मिक यात्रा का प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए किसी नए प्रस्ताव पर कार्य करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 65%

वृष

आज बिजनेस में सफलता की सम्भावना है।क्रोध व भय का त्याग करें। अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।संतान के कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। शुभ रंग - नीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 70%

मिथुन

आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। स्टूडेंट्स आलस्य को जीवन में स्थान मत दें।यदि आप जाँब चेंज का प्रयास करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। बड़े भाई के सहयोग को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ में थोड़ी बहुत विवाद की संभावना भी है। छात्र अपने कॅरियर को लेकर कोई सुंदर प्लानिंग करेंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त का 05 पाठ करें।शुभ रंग -हरा व आसमानी। भाग्य प्रतिशत- 75%

कर्क

चतुर्थ चन्द्रमा व इस राशि के गुरु सफलता देंगे। घर-परिवार के मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अभी शनि गोचर के कारण बाबत सफलता नहीं मिल रही है।क्रमबद्व तरीके से कार्य करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता ह। प्रेम में अति भावुकता से बचें। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का 03 पाठ करें।शुभ रंग -सफेद व लाल।भाग्य प्रतिशत-70%

सिंह

राशि स्वामी सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा तृतीय गोचर में हैं। आर्थिक विकास को लेकर प्रयासरत रहेंगे।शुक्र गोचर की सहायता मिलेगी।छात्र कॅरियर उत्थान के लिए प्रयास तेज करें।लव लाइफ सुंदर होगी।जीवन में छात्र समय प्रबंधन का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 55%

कन्या

चन्द्रमा द्वितीय व शनि सप्तम गोचर में है। गुरु का कर्क गोचर छात्रों को सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।जाँब व बिजनेस में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों का बहुत जल्द प्रोमोशन हो सकता है। आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।शुभ रंग --हरा व नीला ।भाग्य प्रतिशत-65%

तुला

चन्द्रमा इसी राशि में शुभ गोचर कर रहे हैं।बिजनेस में प्रोग्रेस वर्क को लेकर खुश करेंगे। शेयर में इन्वेस्टमेंट से लाभान्वित होंगे।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ऑफिस में बहस हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ बेहतर रहेगी।आज का उपाय - घर के मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करके सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 70%

वृश्चिक

द्वादश चंद्रमा धन का व्यय कराएंगे। व मन को अस्थिर करेंगे।संशयात्मक सोच बना रहेगा।बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सयंकाल तक हो जाएगा। शुक्र का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय - गजेंद्रमोक्ष का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग - लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत-,60%

धनु

गुरु कर्क व चन्द्रमा तुला में है। बिजनेस में नवीन कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ को और बेहतर करें। खान पान पर नियंत्रण रखें। जाँब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी। आज का उपाय - सात अन्न का दान व बटुक भैरव स्तोत्र के पाठ से कष्ट से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग - पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-80%

मकर

दशम चंद्रमा कर्म गोचर में शुभ है। जाँब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। गुरु के कर्क गोचर से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में प्रगति है। शनि की तृतीय स्थिति अच्छी रहेगी।आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक - 05 व 07

कुम्भ

राशि स्वामी शनि द्वितीय व चन्द्रमा खष्ठम गोचर में रहकर जाँब में कार्यों की अधिकता से परेशान कर सकते हैं। जाँब परिवर्तन में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। ऑफिस में विवाद से बचना चाहिए।लव लाइफ सुंदर रहेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज का उपाय - हनुमानबाहुक का पाठ करें।शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 55%

मीन

गुरु कर्क व चन्द्रमा तुला में है। छात्र कॅरियर को सही दिशा देंगे । जाँब व बिजनेस में कर्क व कन्या राशि के मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। आईटी व बैंकिंग जाँब से सम्बद्ध जातक खुश रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। धार्मिक सतसंग से मन खुश रहेगा। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करते रहें। शुभ रंग - पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत- 75%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article