अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 16 September 2023: मेष,कन्या, धनु, मकर, मीन राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, यहां जानें सभी राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today(Aaj Ka Rashifal 16 September 2023) In Hindi: भाद्रपद का पावन महीना चल रहा है। ये महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने में बहुत से व्रत त्योहार मनाये जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 16 सितंबर शनिवार का दिन मेष से लेकर मीन तक सारी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Horoscope Today(Aaj Ka Rashifal ) 16 September 2023: राशिफल के अनुसार 16 सितंबर शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ फल देने वाला होने वाला है। मेष राशि वालो को काम में सफलता मिल सकती है। कन्या राशि के जातकों को नये काम में लाभ होगा। मिथुन राशि वालों को जॉब में सफलता मिल सकती है। मकर राशि वाले कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। कुंभ राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा। मीन वालों का हर काम बनेगा। आइए जानते हैं क्या कहते हैं किस्मत के सितारे। कैसा होगा सभी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

बिजनेस में किसी मित्र की सहायता से कई रुके कार्य बनेंगे । छात्र अपने स्टडी को आनंद पूर्वक पूर्ण करें।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे। विष्णु जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व शहद अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए कनकधारास्तोत्र व श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष

व्ययवसाय में संघर्ष है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है। जॉब में पद परिवर्तन हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। उड़द दान करें।

मिथुन

जॉब के लिए सफलता वाला टाइम है। किसी भी ऑफिस डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। यदि आप जमीन में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। मूंग का दान करें।

कर्क

व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रहा है। जॉब से सम्बंधित जातक सफल रहेंगे। पावर ,रियल स्टेट या फाइनेन्स सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल,शहद व दही अर्पित करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

सिंह

छात्र सफल रहेंगे। परिवार की सहायता मिलेगी। अपने करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। उड़द का दान श्रेष्ठ दान है। लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

कन्या

व्यवसाय में आपकी फ्यूचर प्लाइनिंग चमत्कारिक है। आपको क्वालिटी व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रहता है। यह तकनीक ही आपको सफल करती है। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर में प्रोग्रेस के लिए और मेहनत करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

तुला

जॉब में प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व जॉब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। विष्णु जी के मंदिर में जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

वृश्चिक

छात्र अपने करियर को बेहतर करने में प्रयासरत रहेंगे। जॉब में नव उत्तरदायित्व मिलने से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा।हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। तिल व उडद का दान करते रहें।

धनु

जॉब व व्यवसाय में दोनों में सफलता है। स्टूडेंट्स,आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब में कार्यों के तनाव से डिस्टर्ब रह सकते हैं। शिवलिंग को दूध व मधु सपर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं।

मकर

बिजनेस को लेकर कुछ नया कार्य होगा । आप अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी ।स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पारिवारिक उन्नति के लिए शिवलिंग को गंगा जल व तिल अर्पित करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें।प्रेम में विश्वास बनाए रखें।मसूर का दान करें।

कुम्भ

व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। बिजनेस में भी सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।लव लाइफ सुंदर रहेगी। सायंकाल कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। घर के मन्दिर में अखंड दीपक जलाएं तथा वहीं बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन

छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे तथा अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। व्यवसाय में भी शुभ लाभ संभावित है।जाँब को लेकर खुश रहेंगे। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। सांयकाल उसके साथ लांग ड्राइव पर जाएं । गाय को पालक खिलाएं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article