अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 16 November 2023: मेष, मिथुन, सिंह वालों को मिलेगा करियर में लाभ,जानें सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 16 November 2023: आज का दिन मेष राशि के जातकों को धन प्राप्ति होगी। वहीं मिथुन राशि के जातकों को जॉब में लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल क्या रहने वाला है।

Image

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal, 16 November 2023: राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों को धन प्राप्ति होगी। वहीं मिथुन राशि के जातकों को जॉब में लाभ मिलेगा। कर्क वाले किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं सिंह राशि के जातक को थोड़ा तनाव हो सकता है। कन्या राशि के जातकों को करियर में लाभ मिल सकता है। कुंभ राशि के जातक को काम में लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का क्या होगा हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफल मेष

जॉब में यात्रा सम्भव है।धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ अपनी मैनजेमेंट स्किल ठीक करें।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।समय महत्वपूर्ण है। लव लाइफ को और बेहतर करें।

आज का उपाय --व्यवसाय में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण की उपासना करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --01 व 09

आज का राशिफल वृष

आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। आफिस में एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय --उड़द का दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे,इसके समाधान के लिए हनुमान जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

शुभ अंक --04 व 07

आज का राशिफल मिथुन

आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब परिवर्तन के लिए अच्छा समय रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।तिल का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 02

आज का राशिफल कर्क

व्यवसाय सम्बन्धी नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन में सफलता का प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं और एक परिक्रमा करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।

शुभ रंग :नारंगी व पीला

शुभ अंक -02 व 09

आज का राशिफल सिंह

आप जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। बिजनेस में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

शुभ अंक --01 व 02

आज का राशिफल कन्या

छात्र करियर में सफल रहेंगे।बिजनेस के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही उनको सफल करेगी। आकस्मिक धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा ।लव लाइफ बेहतर करें। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। मसूर का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक --05 व 06

आज का राशिफल तुला

जॉब को लेकर परिवर्तन से संतुष्टि रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी।

आज का उपाय --घर के मंदिर में माता दुर्गा जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग --हरा व बैगनी।

शुभ अंक --05 व 08

आज का राशिफल वृश्चिक

जॉब में सफलता मिलेगी।कहीं दूर धार्मिक यात्रा पर जाने का मन होगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नीला।

शुभ अंक --02 व 09

आज का राशिफल धनु

धार्मिक कार्यों में बिजी रहेंगे। व्यवसाय को और बेहतर करें। ज्यादा व्यय को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब को लेकर तनाव सम्भावित है। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में विवादों से बचें।

आज का उपाय --शिवलिंग को जल व बेलपत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --02 व 03

आज का राशिफल मकर

जॉब में लाभ होगा।अब स्टूडेंट्स संघर्षशील हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी का संयोग बनेगा।

आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। बृहस्पति के द्रव्य चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक --04 व 07

आज का राशिफल कुम्भ

स्टूडेंट्स का करियर प्रोग्रेस की तरफ है। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। वाद विवाद ऑफिस में प्रॉब्लम दे सकते हैं। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता।

आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। मसूर का दान करे ।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

शुभ अंक --,04 व 06

आज का राशिफल मीन

जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी। छात्रों का करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --गुरु का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। गुरु का आशीर्वाद बृहस्पति की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ अंक --01 व 09

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article