आज का राशिफल, 10-January-2025: शनिवार का दिन किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Jan 10, 2026, 05:30 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 10-January 2025 (शनिवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज शनिवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है और किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। ये आप यहां से जान सकते हैं।
आज का राशिफल 10 जनवरी 2026 (pc: canva)
आज का राशिफल 10-January 2025 (शनिवार): आज चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। माघ माह है। माघ माह शनिवार को पीपल को जल दें व उनकी 07 परिक्रमा करें। पीपल के तले हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।शनि के बीज मंत्र के साथ हनुमानबाहुक का पाठ करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।इस माह कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें। भगवान शिव मंदिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है।
दैनिक राशिफ़ल 10 जनवरी 2026 -
1) मेष- आज का दिवस टीचिंग,बैंकिंग व आईटी जाँब में कार्यों के दबाव से भरा रहेगा।टाइम मैनेजमेंट व वर्क डिस्ट्रीब्यूशन का ख्याल रखें।जाँब चेंज व व्यवसाय की भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव व डिनर में रहेंगे।आज का उपाय --पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना व मूंग -गुड़ का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।क्रोध से बचने का प्रयास करें।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-65%
2) वृष- आज ऑफिस में वाद विवाद की सम्भावना है।बिज़नेस में कभी कभी सब कुछ अपने आप अच्छा होता है।सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें।घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आज का उपाय -मसूर का दान करें।गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-60%
3) मिथुन- आज का दिन जाँब के लिए मङ्गलमय व वर्क के साथ फुल आंनद प्राप्ति का है।बिजनेस के कई नवीन अवसरों वाला समय है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप स्वर्ण में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।रुका हुआ धन प्राप्त होगा।माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।आज का उपाय -कम्बल दान करें।शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-55%
4) कर्क- लगातार प्रयास करने के बावजूद भी जाँब के प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल रही है।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें।आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। ऊनी वस्त्रों का दान पुण्यदायी है।भाग्य प्रतिशत-75%
5) सिंह- आप जाँब में किसी विशेष पोस्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। उस कार्य में आपसे बड़े ऑफिसर की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को जानें।प्रेमी संग कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।आज का उपाय -मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए सप्त अन्न का दान करें।शुभ रंग -नारंगी व हरा।भाग्य प्रतिशत-60%
6) कन्या- आपको आफिस में अपने बिहैव व वर्क स्टाइल में बदलाव लाना है।महत्वपूर्ण काम निपटाते रहें व प्लानिंग को टालें मत।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको श्री रामचरितमानस अर्पित करें।शुभ रंग -हरा व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-65%
7) तुला- जाँब में न्यू प्रोजेक्ट से लाभान्वित होंगे।छात्र कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ अट्रैक्टिव रहेगी।आज कहीं घूमने जाएंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना होगा। स्वास्थ्य के लिए सचेत रहने का समय है। आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-75%
8) वृश्चिक- धन का आगमन होगा। स्वर्ण व चांदी में धन का निवेश करें। पूजा पाठ से मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।छात्रों के कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय -विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।माता पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।शुभ रंग -लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-80%
9) धनु- बिजनेस में आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा।जाँब में कॅरियर को बेहतर करें,आप अपने प्रोग्रेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें।स्टूडेंट्स पढ़ाई के प्रति सपर्पित रहें।इस कार्य को करने से शिक्षा के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।शुभ रंग -पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-65%
10) मकर- बिजनेस की व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं।आप एक आशावादी व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।लंबी टूर करने का विचार आएगा।भावनाओं पर नियंत्रण रखें।आज का उपाय -शनि के द्रव्यों तिल व कम्बल का दान करें।शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-55%
11) कुम्भ- आप बिजनेस को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जाँब परिवर्तन में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।हेल्थ बेहतर होगा। आज का उपाय -शिव उपासना करें।ऊनी वस्त्रों का दान पुण्यदायी है।शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%
12) मीन- जाँब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।हेल्थ परेशान कर सकता है। आप अपने पर्यटन कार्यक्रम में सफल रहेंगे।लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग-पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत-80%