अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 20 April 2023: सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण तो दोपहर इतने बजे से लगेगा राहुकाल, जानें आज का पंचांग

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 06:27 AM IST

Aaj Ka Panchang 20 April 2023, Aaj Ka Rahu Kaal Ka Samay and Time Kya Hai: आज राहुकाल दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से लगेगा। इससे पहले हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Surya Grahan 2023) की समाप्ति हो जाएगी। यहां जानें आज का पूरा पंचांग हिंदी में शुभ मुहूर्त के साथ।

Image

Aaj Ka Rahu Kaal Time: आज राहुकाल दोपहर में लगेगा

Aaj Ka Panchang 20 April 2023, Aaj Ka Rahu Kaal Ka Samay and Time Kya Hai: आज राहुकाल दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 47 मिनट पर होगी। इससे पहले हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Surya Grahan 2023) खत्म हो जाएगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 18 मिनट से होगी। इसके अलावा आज वैशाख अवमास्या (Vaishakh Amavasya 2023) भी रहेगी। आज सूर्य और चंद्र देव दोनों ही मेष राशि (Mesh Rashi) में विराजमान रहेंगे। अब जानिए 20 अप्रैल 2023 का राहुकाल, शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग यहां।

आज का राहुकाल कितने बजे है (Aaj Ka Rahukaal 20 April 2023)

आज का पंचांग अनुसार राहुकाल दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति करीब दोपहर 3 बजकर 47 मिनट पर होगी। इससे पहले सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा। राहुकाल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने से बचें।

आज का शुभ समय (Aaj Ka Shubh Samay)

आज का शुभ मुहूर्तशुभ मुहूर्त टाइम
सर्वार्थ सिद्धि योग06:18 AM से 11:11 PM
ब्रह्म मुहूर्त04:47 AM से 05:33 AM
प्रातः सन्ध्या05:10 AM से 06:18 AM
अभिजित मुहूर्त12:12 PM से 01:03 PM
विजय मुहूर्त02:44 PM से 03:35 PM
गोधूलि मुहूर्त06:56 PM से 07:19 PM
सायाह्न सन्ध्या06:57 PM से 08:05 PM
अमृत काल04:11 PM से 05:44 PM
निशिता मुहूर्त (21 अप्रैल)12:15 AM से 01:00 AM

आज का अशुभ समय (Today's Inauspicious Time)

आज का अशुभ मुहूर्तटाइम
राहुकाल02:12 PM से 03:47 PM
यमगण्ड06:18 AM से 07:53 AM
आडल योग11:11 PM से 06:17 AM,अप्रैल 21 तक
विडाल योग05:53 AM से 01:01 AM अप्रैल 19
गुलिक काल09:28 AM से 11:03 AM
दुर्मुहूर्त10:31 AM से 11:22 AM, 03:35 PM से 04:25 PM
वर्ज्य07:18 PM से 08:51 PM
गण्ड मूल06:18 AM से 11:11 AM
बाणचोर- 06:21 PM से पूर्ण रात्रि तक

आज है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 2023 (Today Is Hybrid Surya Grahan 2023)

हाइब्रिड सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 7 बजकर 5 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। 10 साल बाद ऐसा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article