अध्यात्म

Surya Grahan 20 April 2023 Horoscope: 100 साल बाद लग रहा है ऐसा सूर्य ग्रहण, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर इसका क्या पड़ेगा असर

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 06:31 AM IST

Surya Grahan 20 April 2023 Horoscope:: आज यानी 20 अप्रैल 2023 को वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya 2023) के दिन हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Solar Eclipse 2023) लगेगा। जानिए इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Image

सूर्य ग्रहण 2023 का राशियों पर प्रभाव

Surya Grahan 20 April 2023 Horoscope: आज हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Surya Grahan 2023) लगेगा। ये साल का पहला ग्रहण है। आज सूर्योदय के समय अश्वनी नक्षत्र के द्वितीय चरण में चन्द्रमा मेष राशि में हैं। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। सूर्य मेष व शनि कुम्भ राशि में हैं। प्रेम के कारक ग्रह शुक्र वृष में रहकर युवाओं की लव लाइफ को बेहतर करेंगे। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

Today's Aries Horoscope (आज का मेष राशिफल)

आज मंगल व चन्द्रमा नौकरी में कोई नवीन पद दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। लव लाइफ बेहतर रहेगा।

Today's Taurus Horoscope (आज का वृषभ राशिफल)

आज का दिन बिजनेस में विशेष सफलता का है। शुक्र का इस राशि में गोचर प्रेम में सफलता दे सकता है। नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

Today's Gemini Horoscope (आज का मिथुन राशिफल)

सूर्य का मेष व शुक्र का इस राशि से द्वादश व चन्द्रमा का मेष गोचर प्रेम में सफलता कारक है। नौकरी में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

Today's Cancer Horoscope (आज का कर्क राशिफल)

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का दशम गोचर जाँब में उन्नति देगा। मीडिया,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं।

Today's Leo Horoscope (आज का सिंह राशिफल)

आज सूर्य व चन्द्रमा का नवम गोचर मंगलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मसूर का दान करें। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हनुमान जी की उपासना करें।

Today's Virgo Horoscope (आज का कन्या राशिफल)

चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है। जाँब में प्रगति से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ सम्भव है। हरा व नीला रंग शुभ है। चावल व शक्कर का दान करें।

Today's Libra Horoscope (आज का तुला राशिफल)

राशि स्वामी शुक्र का इस राशि से अष्टम व चन्द्रमा का सप्तम में तथा शनि का पँचम गोचर जाँब में प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज सिंह व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व हरा रंग शुभ है। मूंग का का दान करें।

Today's Scorpio Horoscope (आज का वृश्चिक राशिफल)

आज सूर्य व चन्द्रमा का खष्ठम गोचर व्यवसाय में सफलता तो वहीं जाँब में उत्कर्ष देगा। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

Today's Sagittarius Horoscope (आज का धनु राशिफल)

आज सूर्य-शुक्र इसी राशि से खष्ठम व शनि तृतीय रहकर जाँब के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें।घर में शमी का पेड़ लगाएं।

Today's Capricorn Horoscope (आज का मकर राशिफल)

राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व सूर्य - चन्द्रमा चतुर्थ में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

Today's Aquarius Horoscope (आज का कुंभ राशिफल)

आज का दिन पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस का है। शनि इस राशि में व सूर्य का तृतीय गोचर गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

Today's Pisces Horoscope (आज का मीन राशिफल)

आज नौकरी में तृतीय शुक्र व सूर्य-चन्द्रमा का द्वितीय तथा इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे जाँब में प्रोमोशन को नवीन दिशा दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article