अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 9 June 2025: पंचांग अनुसार ये हैं आज के शुभ मुहूर्त, तो विस्तार से जाने प्रदोष राहुकाल तो सूर्योदय, सूर्यास्त समय

Aaj Ka Panchang 9 June 2025: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 09:35 am तदुपरान्त चतुर्दशी तिथि दिवस सोमवार है। आज ज्येष्ठ सोमवार का पावन व्रत है।आज व्रत का महान पुण्य है । शिव पूजा अवश्य करें। यहां पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

Image

आज का पंचांग 9 जून 2025

Aaj Ka Panchang 9 June 2025: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है। सोम उपवास का नियम पूर्वक पालन करें। आज पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। मन्दिर में शंकर जी की उपासना करें।शिवपुराण का पाठ करें। किसी भी शिव मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। ज्येष्ठ माह में जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना - पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। प्रदोष काल (यानी सूर्यास्त से 45 मिनट पहले से 45 मिनट बाद तक ) मे भगवान भोलेनाथ के मन्दिर जाकर पंचामृत से भगवान को स्नान कराकर दीपक जलाएं। शिवमन्दिर में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने की आज सर्वोत्तम तिथि है। व्रत में सूर्यास्त के बाद एक अन्न से बना भोजन ग्रहण कर सकते हैं। आज शिव योग भी है। हर पल भगवान शिव के नाम का मानसिक जप करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

Aaj Ka Panchang 9 June 2025

संवत - विक्रम संवत 2082 माह-ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष

तिथि - त्रयोदशी 09:35 am तक फिर चतुर्दशी

पर्व - ज्येष्ठ सोमवार व्रत

दिवस - सोमवार, सूर्योदय - 05:23 am, सूर्यास्त - 7:17 pm

नक्षत्र- विशाखा 09:31 pm तक फिर अनुराधा

चन्द्र राशि - तुला,स्वामी ग्रह -शुक्र , 08:51 am तक फिर वृश्चिक, स्वामी ग्रह -मङ्गल

सूर्य राशि - वृष

करण - तैतिल 09:32 am तक फिर गरज

योग - शिव 01:11 pm तक फिर सिद्ध

शुभ मुहूर्त

अभिजीत - 11:52 am से 12:48 pm तक

विजय मुहूर्त - 02:23 pm से 03:28 pm तक

गोधुली मुहूर्त - 06:24 pm से 07:26 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त - 4:09 am से 05:05 am तक

अमृत काल - 06:04 am से 07:43 am तक

निशीथ काल मुहूर्त - रात्रि 11:42 से 12:24 तक रात

संध्या पूजन - 06:21 pm से 07:07 pm तक

दिशा शूल - पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त - राहुकाल - प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

क्या न करें - मन को छल, कपट व ईर्ष्या से दूर रखें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article