अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 8 September 2024: भाद्रपद महीने पंचमी तिथि के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 8 September 2024: भादव महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर होगा। आज के दिन दोपहर 3 बजकर 23 मिनट पर स्वाती नक्षत्र रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 8 September 2024

Aaj Ka Panchang 8 September 2024: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर दोपहर के 3 बजकर 23 मिनट के बाद विशाखा नक्षत्र शुरू होगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 से लेकर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही शुभ होगा। रविवार के दिन राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें। इस दिशा में दिशा शूल रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 8 September 2024 (आज का पंचांग 8 सितंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-भाद्रपद ,शुक्ल पक्ष

तिथि- पंचमी व्रत- रविवार व्रत

दिवस-रविवार

सूर्योदय-05:43am

सूर्यास्त-06:27pm

नक्षत्र- स्वाती 03:23 pm तक फिर विशाखा

चन्द्र राशि -तुला राशि,स्वामीग्रह-शुक्र

सूर्य राशि-सिंह ,स्वामी -सूर्य

करण-बव 06:51pm तक फिर बालव

योग: -इंद्र

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:54am से 12:29 pm

2विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:22 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:20pm से 07:20 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:04am तक

5अमृत काल-06:08am से 07;52am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:54 से 12:40तक रात

संध्या पूजन-06:20 pm से 07:06pm तक

दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

क्या करें-आज गणेश उत्सव का द्वितीय व्रत है। भगवान गणेश जी की उपासना का महान दिवस है। यह व्रत सभी लोग रख सकते हैं। अन्न व वस्त्र का दान करें। कुछ संत निराजल व्रत रखते हैं। रविवार व्रत रख सकते हैं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। आज आपका भोजन फलाहारी हो। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कराएं। आज श्री सूक्त के पाठ का बहुत महत्व है। गणेश प्रतिमा आज घरों में स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा होती है।गणेश जी समस्त विध्नों का नाश करते हैं। सूर्य उपासना करें।

क्या न करें-पिता की किसी बात की अवहेलना मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article