अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 7 June 2025: निर्जला एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा, पंचांग से जानिए सही टाइमिंग

Aaj Ka Panchang 7 June 2025: 7 जून को निर्जला एकादशी व्रत का पारण समय दोपहर 1 बजकर 44 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय क्या रहेगा।

Image

Aaj Ka Panchang 7 June 2025

Aaj Ka Panchang 7 June 2025: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि दिवस शनिवार है। ज्येष्ठ माह की शनिवार तिथि को हनुमान जी व पीपल की पूजा अवश्य करें। ज्येष्ठ निर्जला एकादशी व्रत पारण का नियम पूर्वक पालन करें। आज विष्णु जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। बजरंगबली की उपासना करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। किसी भी मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है।मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। हनुमान मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें।हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। बड़ो, बुजुर्गों, संतों व माता -पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मस्तक पर लाल रोली का तिलक लगाएं। पथिकों को मीठा- जल पिलाएं। पीपल को जल दें व उनकी 07 परिक्रमा करें।

07 जून 2025 का पंचांग

संवत- विक्रम संवत 2082

माह-ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष

तिथि - द्वादशी, एकादशी तिथि पारण आज ही होगा।

पर्व- ज्येष्ठ शनि द्वादशी व्रत

दिवस -शनिवार

सूर्योदय- 05:23 am

सूर्यास्त-7:17 pm

नक्षत्र- चित्रा 09:41 am तक फिर स्वाती

चन्द्र राशि- तुला

सूर्य राशि- वृष

करण-- बव 06:06 pm तक फिर बालव

योग- वरियान 11:29 am तक फिर वरियान

7 जून 2025 शुभ मुहूर्त

अभिजीत- 11:52 am से 12:48 pm तक

विजय मुहूर्त- 02:23pm से 03:28pm तक

गोधुली मुहूर्त- 06:24pm से 07:26pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त- 4:09am से 05:05am तक

अमृत काल- 06:04am से 07:43am तक

निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:42से 12:24तक रात

संध्या पूजन- 06:21pm से 07:07pm तक

दिशा शूल- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

क्या न करें--शनि न्याय का कारक ग्रह है। किसी के साथ अन्याय मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article