Aaj Ka Panchang 26 November 2024 (आज का पंचांग 26 नवंबर 2024): उत्पन्ना एकादशी के दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगा। आज के दिन हस्त नक्षत्र रहेगा। पंचाग के अनुसार पूजा का समय 26 नवंबर सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04:30 बजे तक रहेगा। अब पढ़ें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 26 November 2024 (आज का पंचांग 26 नवंबर 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष,पर्व -एकादशी व्रत ..
तिथि- एकादशी
दिवस -मंगलवार
सूर्योदय-06:53am
सूर्यास्त-05:25pm
नक्षत्र-हस्त
चन्द्र राशि -कन्या,स्वामी-बुध
सूर्य राशि-वृश्चिक,स्वामी=मङ्गल
करण- बव 02;26 pm तक फिर बालव
योग- प्रीति
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:54am से 12:26 pm तक2विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:26pm तक
3गोधुली मुहूर्त-06:23pm से 07:23pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक
5अमृत काल-06:03am से 07:42am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41ल2से 12:21तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:04pm तक
दिशा शूल-उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04:30 बजे तकक्या करें-शुभ मार्गशीर्ष माह की एकादशी तिथि है। आज मंगलवार है। एकादशी व्रत बहुत पुण्यदायी व्रत है। ॐ नमो भगवते वासुदेवायः मंत्र का जप करें।आज भगवान विष्णु जी की उपासना अवश्य करें। भगवान गोविंद के नाम का जप करें। एकादशी व्रत करने से पाप नष्ट होते हैं,पुण्य की प्राप्ति होती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अन्न दान करें ।आज सात अन्न के दान का बहुत महत्व होता है। यह उपवास फलाहारी व बहुत ही श्रद्धा से होता है। आज गुरु के बीज मंत्र का जप करें। श्री राम रक्षास्तोत्र का पाठ धन,धान्य ,आरोग्यता व समृद्धि देगा। भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान की भक्ति प्राप्त होती है।भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें।
क्या न करें-एकादशी को चावल कदापि मत ग्रहण करें।
