Shukra Gochar 2024 Date: दिसंबर के महीने में धन और वैभव के देवता शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह 02 दिसंबर 2024 की सुबह 11 बजकर 46 मिनट मकर राशि में गोचर करेंगे। साल के आखिरी महीने में शुक्र के गोचर का असर पूरी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि पर इसका सकारात्मक और कुछ का शुक्र गोचर पर नकारात्मक असर पड़ेगा। शुक्र ग्रह का शनि की राशि में मकर में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन राशि के जातक को लाभ मिलेगा।
इन राशि वालों को मिलेगा भरपूर लाभ
वृषभ राशि
शुक्र के गोचर से वृषभ राशि के जातक को अद्भुत लाभ देखने को मिल सकता है। इस समय में आपको रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में कोई बड़ी डील भी पक्की हो सकती है। सेहत का भरपर लाभ मिलेगा। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न होगा।
मिथुन राशि
शुक्र के मकर राशि में प्रवेश से मिथुन राशि के जातक को बहुत ही अधिक फायदा होने वाला है। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी और निवेश के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा। करियर में नये रास्ते खुल सकते हैं और नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। परिवार में मांगलिक काम होने की संभावना है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शुक्र के गोचर से आपको धन का लाभ मिलेगा और नये घर या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। इस समय में आपको बिजनेस में भी मनचाहा मुनाफा हो सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के साथ ही अच्छा समय गुजरेगा।
(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
