अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 24 November 2022: गुरुवार का दिन श्री हरि विष्णु को समर्पित, जानें आज का पंचांग

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 24, 2022, 06:03 AM IST

Aaj Ka Panchang 24 November 2022 in Hindi Today: गुरुवार दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है। आज भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की उपासना भी कर सकते हैं। इसके अलावा श्री सूक्त का पाठ और हनुमानबाहुक का पाठ करें। इसी के साथ जानें आज का पूरा पञ्चाङ्ग और शुभ- अशुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Aaj Ka Panchang, 24 November 2022

Aaj Ka Panchang 24 November 2022 in Hindi Today: 24 नवंबर 2022 का पञ्चाङ्ग--सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। मार्गशीर्ष माह में कृष्ण पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है।अनुराधा नक्षत्र है।आज अन्न दान करें।आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक

24 नवम्बर 2022

दिवस

गुरुवार

माह

मार्गशीर्ष,शुक्ल पक्ष

तिथि

प्रतिपदा सूर्योदय

06:50am

सूर्यास्त

05:24 pm

नक्षत्र

अनुराधा

सूर्य राशि

वृश्चिक

चन्द्र राशि

वृश्चिक

करण

किस्तुधन

योग

अतिगण्ड

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्त

समय

अशुभ मुहूर्त

समय

अभिजीत मुहूर्त

11:56 am से 12:48 pm तक राहुकाल

दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

विजय मुहूर्त02:29pm से 03:28 pm तक

गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article