अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 24 May 2024: ज्येष्ठ महीने की प्रतिपदा पर के दिन क्या होगा शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 May 2024 (आज का पंचांग): आज के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर होगा। वहीं आज के दिन दिशा शूल में पश्चिम दिशा में लग रहा है। यहां पढ़िए आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 24 May 2024 (आज का पंचांग): ज्येष्ठ मास की प्रतिपदा तिथि के दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:57 से लेकर 12:44 तक रहेगा। वहीं संध्या पूजन का समय शाम 6:50 से लेकर 07 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। आज के दिन दिशा शूल पश्चिम दिशा में होगा। हुकाल -प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहने वाला है। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 24 May 2024 (आज का पंचांग 24 मई 2024)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-ज्येष्ठ ,कृष्ण पक्ष

तिथि- प्रतिपदा

दिन-शुक्रवार

व्रत- नर्मदा जयन्ती, ज्येष्ठ प्रतिपदा व्रत

सूर्योदय-05:47am

सूर्यास्त-06:58 pm

नक्षत्र- अनुराधा 10:15am तक फिर ज्येष्ठा

चन्द्र राशि- वृश्चिक,स्वामी-मङ्गल

सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र

करण- बालव07:28am तक फिर कौलव

योग- शिव

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:57am से 12:44 pm

2विजय मुहूर्त-02:27pm से 03:24 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:44 pm से 07:06 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:10am से 05:06am तक

5अमृत काल-06:05am से 07;54 am तक

6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:53 से 12:44 तक रात्रि

संध्या पूजन-06:50pm से 07;52pm तक

दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

क्या करें-श्री विष्णु जी की उपासना करें। मन्दिर में भगवान विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें। शुक्र के द्रव्य शक्कर व दही दान का बहुत महत्व है। श्री कृष्ण जी के निमित्त व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा।चन्द्रमा व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें। किसी भी मंदिर परिसर में बेल ,आम व पीपल का पेड़ लगाएं।आज माता दुर्गा जी की उपासना का भी विशेष महत्व है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ भी करें। सप्त अन्न का दान करें।शुक्र को स्ट्रांग करने के लिए पत्नी को डायमंड रिंग गिफ्ट करें।

क्या न करें-शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। पत्नी से कड़े व तेज आवाज में बात मत करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article