अध्यात्म

23 July 2024 Panchang: आज है मां मंगला गौरी व्रत, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, प्रदोष काल समेत पूरा पंचांग

23 July 2024 Panchang: आज सावन का पहला मंगला गौरी व्रत है। इस व्रत में माता पार्वती की पूजा की जाती है। यहां आप जानेंगे आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त समेत पूरा पंचांग।

Image

23 July 2024 Panchang

23 July 2024 Panchang (आज का पंचांग): सावन महीना शुरू हो गया है और आज इस पवित्र महीने का दूसरा दिन है। इसी के साथ आज मां मंगला गौरी व्रत भी है। ये व्रत माता पार्वती की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। पंचांग अनुसार आज सावन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगी इसके बाद तृतीया लग जाएगी। रात तक धनिष्ठा नक्षतर रहेगा इसके बाद शतभिषा लग जाएगा। अभिजीत मुहूर्त 11:55am से 12:49 pm तक रहेगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

23 July 2024 Panchang In Hindi

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-श्रावण ,कृष्ण पक्ष

तिथि-- द्वितीया 10:25am तक फिर तृतीया

व्रत-मंगलवार व्रत

दिवस-मंगलवार

सूर्योदय-05:25am

सूर्यास्त-07:18pm

नक्षत्र- धनिष्ठा 08;29pm तक फिर शतभिषा

चन्द्र राशि- मकर,स्वामीग्रह-शनि 09:21am तक फिर कुम्भ,स्वामीग्रह-शनि

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण- गरज 10;23am तक फिर वणिज 02:27pm तक फिर सौभाग्य

योग: आयुष्मान

23 July 2024 Shubh Muhurat

अभिजीत-11:55am से 12:49 pm

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:24 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:31 pm से 07:27 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

अमृत काल-06:08am से 07;57am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53 से 12:41तक रात

संध्या पूजन-06:30 pm से 07:28pm तक

दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल -दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04;30 बजे तक

क्या करें-क्या ना करें- श्रावण माह बहुत पवित्र माह है। मंगलवार का व्रत रहें। भगवान शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग की उपासना करें। शिवपुराण का पाठ अवश्य करें।आर्थिक उन्नती के लिए श्री सूक्त का पाठ तथा सप्त अन्न व फल का दान करे। शिव मंदिर परिसर में पीपल व शमी का पेड़ लगाएं। आज रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। मंगलवार को सम्पूर्ण सुंदरकांड का पाठ कीजिये। आत्मबल कम मत होने दें।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article