राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 July 2024: मंगलवार के दिन इन राशि वालों के बढ़ेगी टेंशन, काम को लेकर हो सकते हैं परेशान

Aaj Ka Rashifal 23 July 2024: मंगलवार के दिन मेष राशि के जातक वर्क लोड़ के कारण टेंशन में आ सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को काम में परेशानी आ सकती है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 23 July 2024: आज के दिन मेष राशि का बस थोड़ा वर्क लोड बढ़ सकता है। कर्क राशि के जातक को काम के प्रमोशन को लेकर परेशान हो सकते हैं। वश्चिक राशि के व्यवसाय के मार्ग में चली आ रही बाधा खत्म हो सकती है। मंगलवार के दिन मकर राशि के जातक शनि द्वितीय व पंचम गुरु करियर में लाभ देंगे। वहीं मीन राशि वालों को व्यवसाय को सही दिशा देंगे । आइए जानें सारी राशियों का हाल।

मेष

एकादश चन्द्रमा व द्वितीय गुरु शुभ हैं। जॉब व व्यवसाय को लेकर लाभ में रहेंगे बस थोड़ा वर्क लोड के टेंशन से बचें। जॉब से जुड़े लोग काम पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका परफार्मेंस भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में डिस्टेंस रहेगा।

आज का उपाय -शिव उपासना करें। किसी शिव मन्दिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

गुरु इसी राशि में व शनि दशम हैं। जॉब में नवीन पोस्ट मिलने की सम्भावना है,इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। अपने करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे ।

आज का उपाय -- शिवलिंग पर कुश,बेलपत्र व जल अर्पित करें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला।

शुभ अंक -04 व 06

मिथुन

मङ्गल व चन्द्रमा अनुकूल हैं। बिजनेस सम्बंधित कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा।बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोग प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। रियल स्टेट,कम्प्यूटर व गारमेंट्स इंडस्ट्री से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

आज का उपाय -श्रावण माह में शिव जी की उपासना करें। तिल का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -02 व 09

कर्क

बिजनेस वर्क में लगातार मेहनत के बावजूद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है। कभी कभी प्रोमोशन का विलम्ब होना परेशान करता है। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। मसूर का दान अवश्य करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 06

सिंह

सूर्य कर्क व दशम गुरु जॉब में कुछ नवीन कार्यों को लेकर नव अवसर दे सकते हैं। क्रोध समस्या का समाधान नहीं करता। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। ,सफलता आत्मबल को बढ़ाता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय -अन्न दान श्रेष्ठ दान है।सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

शुभ अंक -01 व 02।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी

कन्या

गुरु भाग्य भाव में हैं।छात्र करियर में सफल रहेंगे। जॉब गम्भीरता व मेहनत से करें। जॉब में भी अपने कार्य के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं ,समर्पण से करें।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में शुक्र का सपोर्ट रहेगा।

आज का उपाय -आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।

शुभ अंक -01 व 06।

शुभ रंग -पीला व लाल

तुला

राहु की प्रतिकूलता कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब में परिवर्तन के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान अनन्त पुण्यदायी है।

शुभ रंग -सफेद व लाल।

शुभ अंक -06 व 07

वृश्चिक

न्यू बिजनेस डील से खुश रहेंगे। व्यवसाय के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -चावल व शक्कर का दान करें।

शुभ रंग-लाल व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 05

धनु

खष्ठम गुरु व चन्द्रमा तृतीय है। बिजनेस में अपने डिसीजन मेकिंग पॉवर को और बेहतर करें। हेल्थ को लेकर सीरियस रहेंगे।युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें।पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है।ऑफिस में वाद विवाद से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आंनद देगी।

आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें।श्री कृष्ण उपासना करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -06 व 07

मकर

शनि द्वितीय व पंचम गुरु करियर में लाभ देंगे। बिजनेस में धैर्य बहुत जरूरी है। छात्र स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें, सफल रहेंगे। धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा लेकिन बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें।।

आज का उपाय --शिव उपासना करें।किसी शिव मंदिर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं।

शुभ अंक -05 व 08।

शुभ रंग -सफेद व आसमानी

कुम्भ

गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि मे हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में सही समय पर अपना वर्क पूरा कर लेंगे। जॉब में वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें।किसी शिव मन्दिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

शुभ अंक -03 व 07

मीन

गुरु तृतीय व सूर्य पंचम शुभ है। जॉब में नवीन पोस्ट मिलने के संयोग बनेंगे। करियर को लेकर खुश रहेंगे । व्यवसाय को सही दिशा देंगे । जॉब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन में लवपार्टनर से असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्रावण माह में नियमित शिव पुराण का पाठ करें। उड़द व तिल का दान करें।

शुभ अंक -03 व 09।

आज का शुभ रंग -नारंगी व पीला।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article