अध्यात्म

Aaj ka Panchang 20 February 2023 : आज साेमवती अमावस्‍या का पावन दिन , देखें सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Feb 20, 2023, 06:44 AM IST

Aaj ka Panchang 20 February 2023 in Hindi : आज सोमवार का पावन व्रत है।भगवान शिव जी का पावन व्रत है। शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें। सोमवार व्रत का बहुत महत्व है।इस व्रत से कई जन्मों के पापों का नाश होकर अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है। देखें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त ।

Image

Aaj ka Panchang 20 February 2023

Aaj ka Panchang 20 फरवरी 2023 का पञ्चाङ्ग :

आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है।आज सोमवार का पावन व्रत है।भगवान शिव जी का पावन व्रत है। शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।सोमवार व्रत का बहुत महत्व है।इस व्रत से कई जन्मों के पापों का नाश होकर अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है।

आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक20 फरवरी 2023
दिवससोमवार
माहफाल्‍गुन ,कृष्‍ण पक्ष,
तिथिअमावस्‍या
सूर्योदय06:57
सूर्यास्त06:12 pm
नक्षत्रधनिष्ठा
सूर्य राशिकुम्भ
चन्द्र राशिकुम्‍भ
करणनाग
योगपरिघ

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:53 am से 12:45 pm तकराहुकालप्रात: 7:30 से 09 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41 pm से 07:06 pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article