Aaj Ka Panchang 2 June 2024 (आज का पंचांग 2 जून 2024): अपरा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाएगा। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आयुष्मान योग 12:15 मिनट तक रहेगा। अपरा एकादशी के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 से लेकर 12:47 तक रहेगा। इसके साथ ही पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें। इस दिशा में आज के दिन दिशा शूल रहेगा। आज के दिन राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। यहां पढ़ें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 2 June 2024 (आज का पंचांग 2 जून 2024)
संवत--पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-ज्येष्ठ ,कृष्ण पक्ष
तिथि- एकादशी
दिन-रविवार
व्रत- एकादशी व्रत
सूर्योदय-05:28am
सूर्यास्त-06:50 pm
नक्षत्र-रेवती
चन्द्र राशि- मीन,स्वामी ग्रह-गुरु
सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र
करण- बव 03:55 pm तक फिर बालव
योग- आयुष्मान 12:15 pm तक सौभाग्य
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:55am से 12:47 pm2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:23 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:42 pm से 07:08 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:12am से 05:05am तक
5अमृत काल-06:02am से 07;56 am तक
6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:51 से 12:47 तक रात्रि
संध्या पूजन-06:51pm से 07;50pm तक
दिशा शूल -पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तकक्या करें-एकादशी का व्रत रहें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मन्दिर में भगवान कृष्ण व राम का दर्शन करें। बृहस्पति के द्रव्य चना व दाल के दान का बहुत महत्व है। एकादशी का महान व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा। भगवान के नाम का भी जप करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें।धार्मिक सतसंग करें। किसी भी मंदिर परिसर में पीपल व आम का पेड़ लगाएं। आज विष्णु उपासना का भी विशेष महत्व है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीपल को दूध, गुड़ व जल दें।
क्या न करें- भोजन में चावल मत ग्रहण करें।
