अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज सौभाग्य और आयुष्मान योग का बन रहा है शुभ संयोग, पंचांग से जानिए आज किस समय पर करें कोई शुभ कार्य?

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 2 February 2026: आज से हिंदू कैलेंडर के अंतिम महीने फाल्गुन की शुरुआत हो गई है। आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के माध्यम से आप दिन शुभ और अशुभ काल भी जानकारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज के दिन किस समय पर कोई शुभ कार्य करना चाहिए?

2 फरवरी का पंचांग

2 फरवरी का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 2 February 2026: 2 फरवरी 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। पूर्णिमांत मान्यता अनुसार आज से फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। दिन की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो रही है। चंद्रमा दिन में कर्क राशि में और रात में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि सूर्य मकर राशि में स्थित रहेंगे। सोमवार होने के कारण आज का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। आइए जानते हैं 2 फरवरी 2026 का पूरा पंचांग विस्तार से।

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

2 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:09 बजे और सूर्यास्त शाम 06:01 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 06:33 बजे और चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 07:27 बजे होगा।

आज का पंचांग

आज कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, जो 3 फरवरी की सुबह 01:52 बजे तक मान्य होगी। इसके बाद कृष्ण द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी। नक्षत्र की बात करें तो दिन में अश्लेशा नक्षत्र रात 10:47 बजे तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र शुरू होगा। योग में सुबह 07:21 बजे तक आयुष्मान योग, इसके बाद सौभाग्य योग रहेगा, जो 3 फरवरी की सुबह 04:46 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद शोभन योग आरंभ होगा। करण के अनुसार बालव करण दोपहर 02:41 बजे तक, इसके बाद कौलव करण रहेगा, जो 3 फरवरी की सुबह 01:52 बजे तक मान्य होगा। इसके बाद तैतिल करण लगेगा।

वार एवं पक्ष

आज का दिन सोमवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, इसलिए आज शिव पूजा, मंत्र जप और व्रत का विशेष महत्व माना गया है।

चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर

आज विक्रम सम्वत 2082 (कालयुक्त), शक सम्वत 1947 (विश्वावसु) और गुजराती सम्वत 2082 (पिंगल) रहेगा। चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) और माघ मास (अमांत) मान्य रहेगा।

राशि तथा नक्षत्र

2 फरवरी को चंद्रमा दिन में कर्क राशि में रहेंगे और रात 10:47 बजे के बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य पूरे दिन मकर राशि में स्थित रहेंगे।सूर्य का नक्षत्र श्रवण रहेगा, जबकि चंद्र नक्षत्र दिन में अश्लेशा और रात में मघा रहेगा।

ऋतु तथा अयन

आज शिशिर ऋतु और उत्तरायण का प्रभाव रहेगा। दिनमान लगभग 10 घंटे 52 मिनट और रात्रिमान करीब 13 घंटे 07 मिनट रहेगा। मध्याह्न काल दोपहर 12:35 बजे माना गया है।

2 फरवरी के दिन का शुभ काल

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:24 से 06:16 तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:50 से 07:09 तक
  • अभिजित मुहूर्त: 12:13 से 12:57 तक
  • विजय मुहूर्त: 02:24 से 03:07 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: 05:59 से 06:25 तक
  • सायाह्न सन्ध्या: 06:01 से 07:20 तक
  • अमृत काल: 09:16 से 10:47 तक
  • निशिता मुहूर्त: 12:08 से 01:01 तक (3 फरवरी)

2 फरवरी के दिन का अशुभ काल

  • राहुकाल: 08:30 से 09:52 तक
  • यमगण्ड: 11:13 से 12:35 तक
  • गुलिक काल: 01:56 से 03:18 तक
  • दुर्मुहूर्त: 12:57 से 01:40 तक और 03:07 से 03:51 तक
  • आडल योग: 10:47 रात से 3 फरवरी सुबह 07:08 तक
  • वर्ज्य काल: 12:08 से 01:39 तक
  • गण्ड मूल: पूरा दिन
  • बाण: मृत्यु बाण – सुबह 07:35 से पूरी रात तक

आनन्दादि एवं तमिल योग

आज आनन्दादि योग सौम्य रात 10:47 बजे तक शुभ रहेगा, इसके बाद ध्वांक्ष योग लगेगा, जिसे अशुभ माना जाता है। तमिल योग के अनुसार दिन में सिद्ध योग और रात में मरण योग रहेगा।

जीवनम एवं नेत्रम

आज का जीवनम – पूर्ण जीवन रहेगा और नेत्रम – दो नेत्र माने गए हैं।

निवास और शूल

आज होमाहुति चन्द्र की रहेगी। दिशा शूल पूर्व दिशा में माना गया है। चन्द्र वास दिन में उत्तर दिशा में और रात में पूर्व दिशा में रहेगा। राहु वास उत्तर-पश्चिम दिशा में रहेगा।

शिववास के अनुसार आज भगवान शिव सभा में विराजमान हैं। शास्त्रों के अनुसार जब शिव सभा में होते हैं, तब रुद्र अभिषेक करना अशुभ माना जाता है और इससे कष्ट मिलने की मान्यता है। कुम्भ चक्र के अनुसार उत्तर दिशा प्रभावी रहेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यह केवल सामान्य सूचना के लिए दी गई है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article