अध्यात्म

Aaj ka Panchang: सप्ताह के पहले दिन लगेगा कौन सा नक्षत्र, दिन में ये रहेगा अच्छा समय, तभी करें सभी शुभ काम

Aaj ka Panchang 19 May 2025: सोमवार को भगवान शिव के पूजन का दिन है। जानें आज कौन सा नक्षत्र लगेगा। साथ ही करण, योग, दिशा शूल और राहु काल का समय भी नोट कर लें। इस दिन के शुभ कार्यों की जानकारी भी यहां दी गई है।

Image

19 May ka Panchang

Aaj ka Panchang 19 May 2025: आज परम पवित्र ज्येष्ठ माह की सप्तमी तिथि है। दिन सोमवार है व भगवान शंकर के निमित्त व्रत है। ज्येष्ठ माह बहुत गर्मी का माह होता है। इस माह में जल और फल का दान फलदायी माना जाता है। सोमवार को शिव उपासना करें और इसमें शिवपुराण का पाठ अवश्य करना चाहिए। गर्मी में गुड़,जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। यहां देखें सोमवार का पूरा पंचांग।

19 मई 2025 का पंचांग

  • संवत- विक्रम संवत 2082
  • माह- ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
  • तिथि- खष्ठी 06:15 am तक फिर सप्तमी
  • पर्व- ज्येष्ठ सप्तमी सोमवार व्रत
  • दिवस- सोमवार,
  • सूर्योदय- 05:08 am
  • सूर्यास्त- 7:05pm
  • नक्षत्र- श्रवण 07:30 pm तक फिर धनिष्ठा
  • चन्द्र राशि- मकर, स्वामी- शनि
  • सूर्य राशि- वृष
  • करण- वणिज 06:18 am तक फिर विष्टि
  • योग- शुक्ल 05:52 am तक फिर ब्रह्म

19 मई 2025 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 4:07am से 05:09am तक
  • अमृत काल-06:02am से 07:42am तक
  • अभिजीत मुहूर्त- 11:51 am से 12:45 pm तक
  • विजय मुहूर्त- 02:22pm से 03:25pm तक
  • गोधुली मुहूर्त- 06:26pm से 07:24pm तक
  • निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:41 से 12:22 तक रात
  • संध्या पूजन- 06:20pm से 07:08pm तक

दिशा शूल- पूर्व दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं। यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

क्या करें- मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें।गाय को हरा चारा खिलाएं। गौ माता को रोटी,गुड़,चारा ,पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ माह सोमवार को स्वयंभू शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है।

क्या न करें- असत्य का साथ मत दें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article