Aaj Ka Panchang: 19 दिसंबर 2024 का पंचांग, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और प्रदोष काल समय

Aaj Ka Panchang: पंचांग अनुसार 19 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी लग जाएगी। जानिए इस दिन के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang, 19 December 2024: आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन गुरुवार है। आज श्री विष्णु उपासना करें। विष्णु पूजा तिथि भी है। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ का बहुत महत्व है। कृष्ण उपासना करें। कृष्ण पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। भगवान विष्णु के नाम का मानसिक जप करें। गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। आज धार्मिक पुस्तकों व अन्न के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। आज व्रत फलाहारी होता है। गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस माह गंगा स्नान व दान पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान विष्णु जी की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। रुद्राभिषेक करें। प्रातःकाल ब्रम्ह मुहूर्त में भगवान विष्णु नाम का संकीर्तन करें।

​Aaj Ka Panchang 19 December 2024​

Aaj Ka Panchang 19 December 2024

आज का पंचांग 19 दिसंबर 2024

संवत---पिंगला

विक्रम संवत 2081

माह-पौष, कृष्ण पक्ष

पर्व - चतुर्थी 10:02 am तक फिर पंचमी

End of Feed