अध्यात्म

Kumbh Rashifal 2025: कुंभ वालों को इस साल शनि साढ़े साती के कष्टदायी चरण से मिलेगी मुक्ति, अच्छे दिन होंगे शुरू

Kumbh Rashifal 2025: नया साल कुंभ राशि वालों के लिए काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस राशि के लोगों को शनि साढ़े साती के सबसे कष्टदायी चरण से मुक्ति मिलने जा रही है। जानिए इससे आपकी जिंदगी में क्या कुछ सुधार आएगा।

Image

Kumbh Rashifal 2025

Kumbh Rashifal 2025: कुंभ राशि वालों पर वर्तमान में शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है जो अमूमन सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। इस चरण में व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक, प्रेम समेत जीवन के हर मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब किसी राशि के शनि साढ़ साती के इस चरण से मुक्ति मिलती है तो उसके अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। कुंभ राशि वालों पर 2025 में शनि साढ़े साती का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा जो अमूमन कम कष्टदायी होता है। इस चरण में शनि देव कुछ न कुछ लाभ देते हुए जाते हैं।

Kumbh राशिफल 2025

29 मार्च 2025 को कुंभ राशि वालों को शनि साढ़े साती के कष्टदायी चरण से मुक्ति मिल जाएगी। फिर इस राशि पर शनि साढ़े साती का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। ज्योतिष अनुसार शनि साढ़े साती का तीसरा चरण पिछले दो चरणों से कम कष्टदायी होता है। इस चरण में शनि देव कुछ न कुछ लाभ पहुंचाते जाते हैं। इस चरण में धन का आगमन होता है और कई विवादों से छुटकारा मिल जाता है। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार 2025 कुंभ राशि वालों के लिए बेहद खास होने जा रहा है।

इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जो काम करने की सोच लेंगे उसे करके ही दम लेते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आप अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article