अध्यात्म

Shukra Gochar 2024: दिसंबर में शुक्र के कुंभ राशि में गोचर से चमक उठेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Shukra Gochar 2024: 28 दिसंबर 2024 को धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए इस गोचर से किन राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

Image

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, आनंद और सुख का कारक ग्रह माना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसके जीवन में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। ऐसे लोगों को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। 28 दिसंबर को शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए इस गोचर से किन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

मिथुन राशि

शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इस राशि वालों की किस्मत इस गोचर से चमक जाएगी। हर काम में सफलता प्राप्त होगी। जो भी काम आपके रूके हुए थे पूरे होने लगेंगे। विदेश यात्रा का भी मौका मिलेगा। घर परिवार का माहौल बेहद सकारात्मक रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लकी साबित होगा। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सारे काम बनने लगेंगे। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी शुक्र का गोचर अच्छा रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन भी बढ़िया रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को करियर में ग्रोथ मिलेगी। कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपकी जीत होगी। नई योजनाओं पर काम करेंगे। बिजनेस वालों के लिए भी ये गोचर शुभ रहेगा। पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं होगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article