अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 17 November 2022: भगवान विष्णु की पूजा समेत इन चीजों का करें दान, पहले जान लें आज का शुभ मुहूर्त और समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 07:06 PM IST

Aaj Ka Panchang 17 November 2022 in Hindi Today: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। वैसे तो मार्गशीर्ष माह भगवान कृष्ण पूजा का महत्व है। लेकिन आज गुरुवार दिन होने के कारण भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। इसके अलावा आज अन्न दान करना भी शुभ माना जाता है।

Image

Aaj Ka Panchang: 17 November 2022

Aaj Ka Panchang 17 Novemberin Hindi Today: 17 नवंबर 2022 का पञ्चाङ्ग सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है।मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। मघा नक्षत्र है।आज अन्न दान करें। आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

दिनांक-17 नवम्बर 2022

दिवस-गुरुवार माह-मार्गशीर्ष,कृष्ण पक्ष,

तिथि- अष्टमी

सूर्योदय-06:46am

सूर्यास्त-05:25 pm

नक्षत्र-मघा

सूर्य राशि-वृश्चिक

चन्द्र राशि- सिंह

करण-कौलव

योग-इंद्र

शुभ मुहूर्त-

1. अभिजीत-11:56 am से 12:48 pm तक

2. विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:28 pm तक

3. गोधुली मुहूर्त-06:19pm से 06:56pm तक

अशुभ मुहूर्त-राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article