अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 14 November 2022: दशकों बाद आज बन रहा है खास संयोग, देखें शुभ और अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Nov 13, 2022, 08:43 PM IST

Aaj Ka Panchang 14 November 2022 in Hindi Today: आज सोमवार है। भगवान शिव जी का है। आज कनकधारा स्तोत्र,श्री सूक्त व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें। देखें आज यानी 14 नवंबर 2022 का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Image

14 नवंबर 2022 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 14 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी तिथि है। आज सोमवार है। भगवान शिव जी का है। आज कनकधारा स्तोत्र,श्री सूक्त व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें।अश्वनी नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन (Aaj Ka Panchang) करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।

आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से (Aaj Ka Panchang In Hindi) होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज 14 नवंबर 2022 का पंचांग

  1. दिनांक-14 नवंबर 2022
  2. दिवस-सोमवार
  3. माह-मार्गशीर्ष,कृष्ण पक्ष,
  4. तिथि-खष्ठी सूर्योदय-06:42am
  5. सूर्यास्त-05:26pm। नक्षत्र-पुनर्वसु सूर्य राशि- तुला
  6. चन्द्र राशि-कर्क
  7. करण-गर
  8. योग-शुभ
शुभ मुहूर्त-
  • अभिजीत-11:53am से 12:45 pm तक।
  • विजय मुहूर्त-02:31pm से 03:26 pm तक
  • गोधुली मुहूर्त--06:41pm से 07:06pm तक
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article